.....बिंदास बचपन....

💃बिंदास बचपन💃
💃💃💃💃💃💃💃💃
 खुली सी हंसी, उन्मुक्त सा मन, कितना प्यारा प्यारा, बिंदास बचपन
 ना कोई फिकर, ना कोई चिंता, मस्ती का आलम, बिंदास बचपन 
घर से बाहर ,लगता है प्यारा खुशियों का खजाना , बिंदास बचपन ,

जीवन भर ढूंढते हैं ,उन खुशियों को,
 खेल सा जीवन, बिंदास बचपन,
 

अलबेली सी दुनिया, पहेली सी दुनिया, 
ना दिल में कोई चुभन, बिंदास बचपन,

 फूलों से नाजुक दिल है, बच्चों का,
 सदा ऐसे ही खुश रहे, बिंदास बचपन,

 ना भोजन की चिंता, ना पानी का मन
 कितना प्यारा प्यारा ,बिंदास बचपन।

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ