मै कप हूं तुम्हारा, मेरी प्याली हो तुम,

पत्नी क्या है ?पति की कलम से
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 मैं कप हूं तुम्हारा, मेरी प्याली हो तुम❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 आंखों में ढेर से प्रश्न है, कितनी सवाली हो तुम,❤️❤️❤️❤️
 मेरा ह्रदय मेरी प्रियतमा, कितनी मतवाली हो तुम,❤️❤️❤️❤️
 कभी लगती बहुत नाजुक, कभी बंदूक दुनाली हो, तुम,❤️❤️
 एक हाथ मेरा, एक हाथ तुम्हारा, बजने वाली ताली हो तुम,❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 होली ईद क्रिसमस, मेरी सबसे बड़ी दिवाली हो, तुम,❤️❤️
 पकवानों से सजाती अन्नपूर्णा जैसी थाली हो, तुम,❤️❤️❤️
 सरस्वती लक्ष्मी दुर्गा और कभी काली हो, तुम,❤️❤️❤️❤️
 मायके में बड़े ही लाड प्यार, सहेज कर ,पाली हो, तुम,❤️
 कभी कंगन, कभी पायल, कभी कानों की बाली हो, तुम ,❤️❤️
मेरी रोशनी, मेरी चांदनी, मेरे होठों की लाली हो, तुम,❤️❤️
 कुछ ना कुछ करती ही रहती हो कभी ना खाली हो ,तुम,❤️❤️
 सींचा है बड़े जतन से, मेरे जीवन बगिया की ,माली हो ,तुम
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. शाइस्ता तुम पढ़ती हो कमेंट भी करती हो मुझे अच्छा लगता है इस बहाने विचारों का आदान-प्रदान हो रहा है

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ