यूं ही नहीं मिलती है मंजिले
यूं ही नहीं मिलती है मंजिले
यू ही नहीं मिलती है मंजिलें,
एक जुनून सा दिल में जगाना होता है,
चिड़िया को भी अपने आशियाने को बनाने के लिए उड़ान भर तिनका तिनका उठाना होता है,
यूं ही नहीं होता छोटा सा शिशु बड़ा ,प्यार से दुलार से रातों को जागना होता है ,
यूं ही नहीं बनता है एक बीज पौधा , पानी , खाद,अपना दिल भी डालना होता है,
यूं ही नहीं चलती गृहस्थी की गाड़ी, पल पल क्षण क्षण मन को समझाना होता है,
यूं ही नहीं पनपता किसी रिश्ते में प्यार, कभी रूठना, कभी मनाना, कभी जीतना कभी हार जाना होता है ,
यूं ही नहीं चलता पति पत्नी का पावन रिश्ता ,प्यार समर्पण आदर की लौ जगाना होता है,
यूं ही नहीं चलती कलम किसी की, हर पल, हर क्षण मन को सोचने में लगाना होता है ,
ना दिन, ना रात अपनी भावनाओं को लिखना होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें