दिया जलाना कब मना है
है अंधेरी रात पर दीया जलाना कब मना है ?
बहुत रह लिए महलों में, कुटिया में रहना कब मना है?
बहुत बैठे गाड़ियों में ,पैदल चलना कब मना है?
खा लिए पकवान बहुत, दाल रोटी खाना कब मना है?
भौतिकता में बहुत जी लिए, नैतिकता में जीना कब मना है?
बहुत निभा ली परंपराएं ,विवेकी बनना कब मना है?
बहुत बना ली रोनी सूरत, हंसना मुस्कुराना कब मना है?
कब तक बैठोगे यूं चुप गीत गुनगुनाना कब मना है?
बहुत कर लिया संग्रह चीजों का, सुख बिखेरना कब मना है?
मिनरल वाटर बहुत पी लिया सादा पानी पीना कब मना है?
बहुत कर ली मौज मस्ती हमने प्रभु भजन का कब मना है?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें