कुंडली कैसी है यह पहेली???????
कुंडली...... कैसी है यह पहेली????
नीलांजना और अनुराग एक ही कॉलेज में पढ़ते थे ।दोनों की रुचियां समान, दोनों को किताबें पढ़ने का शौक, दोनों की मिलन स्थली लाइब्रेरी, सब कुछ इतना अच्छा। दोनों एक दूसरे के विचारों का सम्मान भी करते और एक दूसरे के प्रति प्यार महसूस करते थे। जब उनके कालेज की पढ़ाई समाप्त हुई और जीवन एक नई राह पर जाने को तैयार हो रहा था, तब नीलांजना ने अपने दिल की बात अनुराग से कहीं ।अनुराग भी महसूस तो कर ही रहा था। नीलांजना ने इस विषय में अपने मम्मी पापा से बात की ,मम्मी पापा सुलझे हुए थे, उन्हें अपने बिटिया की बात को मानने में कोई हर्ज नहीं था । वे अनुराग से मिलना चाहते थे ।अनुराग उनसे मिलने आया , उन्हें अच्छा लगा और नीलांजना के माता-पिता ने कहा कि अपने माता-पिता से चर्चा करो ,हम तुम्हारी शादी करने को राजी हैं ।अनुराग के माता पिता कुंडली को मानने वाले थे ,जब अनुराग ने यह बात कही तब उन्होंने कहा कि अगर कुंडली मिलान होगा, तभी हम तुम्हारी शादी नीलांजना से कर पाएंगे । दुर्भाग्य देखिए, दोनों का कुंडली मिलान नहीं हुआ, और अनुराग के माता पिता इस बात के लिए बिलकुल भी राजी नहीं हुए,माता पिता के खिलाफ जाने का अनुराग भी साहस नहीं कर सका।
समय बीतता रहा ।नीलांजना की शादी सिद्धार्थ से हो गई और वह अपनी शादी से बहुत खुश भी थी ।उसका प्यारा सा बेटा भी था, घटनाक्रम बदलता गया और 6 वर्षों बाद नीलांजना के सहेली के भाई की शादी थी। नीलांजना ,सिद्धार्थ वहां पर गए, वहां अनुराग भी आया हुआ था। नीलांजना ने सिद्धार्थ से अनुराग का परिचय करवाया, कि यह मेरे कालेज के जमाने के दोस्त हैं। सिद्धार्थ सुलझे हुए थे उन्होंने बहुत अच्छे से बातचीत की और कहा कि हमारे यहां पर अपनी पत्नी के साथ डिनर पर आइए। अनुरागने उदासी भरे चेहरे से कहा "मेरी पत्नी 2 साल पहले गुजर गई"।
अनुराग और नीलांजना एक दूसरे के चेहरे की पीड़ा को देख रहे थे, यह कैसा कुंडली मिलान?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें