अलग ही सुकून है......
अलग ही सुकून है
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
किसी कीमुस्कुराहट की वजह बन, अलग ही सुकून है ,
किसी के खिल खिलाने की वजह बन, अलग ही सुकून है,
किसी के जीने की वजह बन ,अलग ही सुकून है,🌹🌹🌹
खुद की मुस्कुराहट की वजह बन, अलग ही सुकून है,
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 किसी भूखे को रोटी देने का, प्यासे को पानी देने का, अलग ही सुकून है ,
किसी नदिया की बहने की वजह बन, अलग ही सुकून है ,
मरूस्थल में हरियाली करने का, अलग ही सुकून है,
चट्टानों की छाती छिल कर आगे बढ़ ,अलग ही सुकून है,
दशरथ मांझी जैसे पहाड़ों को काटकर राह बना ,अलग ही सुकून है,
कल्पना चावला जैसे विकलांगता से न हार, एवरेस्ट पर चढ़ने का, अलग ही सुकून है,
गलत को सही करने का, दुनिया को बदलने का, अलग ही सुकून है
किसी की टूटती उम्मीदों को हौसला देने का ,किसी के थमते कदमों को हाथ देने का ,अलग ही सुकून है
आंधी में दिया जलाने का, रास्तों में चट्टान हिलाने का ,अलग ही सुकून है
सच्चाई से चलने का ,हार को जीत में बदलने का ,अलग ही सुकून है
कठिन से सरल बनने का, अनेक से एक बनने का ,अलग ही सुकून है
बुराई को में बदलने का, अंधेरे को रोशनी में बदलने का,
अलग ही सुकून है
किसी के ख्वाब पूरा करने का, और कोई हमसे भी प्यार करें अलग ही सुकून है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें