A House is Not a Home....

AHouse is Not a Home 
मकान घर नहीं होता

 यह कहानी कक्षा नौवीं की अंग्रेजी की बुक में है। यह कहानी जैन नामक बालक के चारों ओर घूमती है, जब से वह नए हाई स्कूल में गया ,वह बहुत दुखी था, वहां उसके कोई पुराने साथी ना थे। उसे अपना पुराना स्कूल याद आता था। जैन के दुखों का कारण यह  था की उसके  घर में आग लग गई,वह और उसकी मां दोनों झुलस गए, मां कुछ कागज और पिता के फोटो को बचा पाई। उसके सिवा उनका सब कुछ जलकर राख हो गया। जैन के पास 1 जोड़ी जूते तक न थे ।उसकी पालतू बिल्ली भी खो गई थी, इन सब के कारण जैन गहरे अवसाद में चला गया ,और स्कूल तक नहीं जाना चाहता था, लेकिन उसने महसूस किया कि वह सिर्फ दुख में ही डूबे नहीं रह सकता, क्योंकि उसे नई जिंदगी भी बनानी थी ।
उन्हें नया घर, कपड़े ,किताबें सब चाहिए था। उनके पास पैसे क्रेडिट कार्ड या आईडेंटी प्रूफ तक न था, और उन्हें अपने दादा दादी से पैसे उधार मांगना पड़े। एक बार जैन स्कूल गया तब यह देखकर दंग रह गया कि उसकी मेज सामान से भरी पड़ी है, किताबें, स्टेशनरी, कपड़े जो उसकी कक्षा के साथियों ने मिलकर उसके लिए जमा किए थे।
 वह सब जैन की मदद कर रहे थे। जैन बहुत खुश हुआ और उसने उनको दोस्त बना लिया। उसका दुख कम हुआ ,और उसने महसूस किया कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है। जैन ने देखा कि उसका घर भी धीरे-धीरे फिर से बनने लगा, यह देख कर उसे लगा ,घर के साथ-साथ मेरी जिंदगी भी तो बन रही है।
 एक दयालु महिला ने आकर उसकी बिल्ली वापस कर दी, जो आग लगने के कारण डर कर भाग गई थी। जेन खुश  हो गया और यह सोचने  लगा कि जिंदगी सिर्फ भौतिक वस्तुओं के कारण नहीं है ,जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी है ,प्यार दुलार और अपने प्रिय जनों का साथ।
  यह प्यारी सी कहानी हमें जीवन में यह संदेश देती है कि जीवन जीने के लिए बहुत बड़ा घर ,बहुत सारी भौतिक सुविधाएं, गाड़ी, या बहुत ज्यादा पैसे की आवश्यकता नहीं है। जीवन जीने के लिए एक छोटा सा घर, जहां पर हमारी छोटी जरूरतें पूरी हो जाए ,प्यार हो, एहसास हो, साथ जहां सभी एक दूसरे के विचारों को समझते  हो ,तभी एक मकान घर बनता  है ।इन सब के बगैर तो वह सीमेंट और कांक्रीट का पुलिंदा है।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ