गति और गुणवत्ता - speed and quality

🌹 
Say it india let's say a  story 
🌹 *आओ कहानी सुनाएं* 🌹 कहानी का शीर्षक -
---गति और गुणवत्ता(
speed and quality 

मैं एक शिक्षिका हूं , अभी कक्षा नवमी एवं दसवीं  में हिंदी एवं अंग्रेजी का अध्यापन करवाती हूं। अध्यापन करवाते हुए कई प्रसंग ऐसे आ जाते हैं, जो हृदय  को आनंद की अनुभूति दे देते हैं।

 मैं शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हूं ।ज्यादातर बालिकाएं निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से है। प्रतिभा अमीरी और गरीबी की मोहताज नहीं होती है,  मुझे लगता है ,सभी में सीखने की अपार संभावनाएं होती हैं ।कक्षा में कई बालिकाएं बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। बातचीत, व्यवहार ,अनुशासन इतना संयमित  और शालीन होता है कि आश्चर्य लगता है कि हम लोग बहुत कुछ करने के बाद भी अपने बच्चों में वह शालीनता, अनुशासन ,मर्यादा नहीं ला पाते हैं। यह बात जरूर है कि प्रतिभाशाली, अनुशासित बच्चों के पीछे उनके माता-पिता भले ही पढ़े-लिखे ना हो, या कम पढ़े लिखे हो पर उनका दृष्टिकोण उदार और संयमित होता है।

 ऐसे ही दो बालिकाओं की कहानी है, सुमन और सविता दोनों ही ग्रामीण परिवेश से, मजदूर माता पिता की संतान, पर दोनों पढ़ाई में तेज, अक्षर भी सुंदर, नियमित ,अनुशासित।

 दोनों में एक अंतर  था सुमन के उत्तर लिखने की गति तेज और गुणवत्ता भी अच्छी ,सविता की गति सुमन से थोड़ी कम और गुणवत्ता भी थोड़ी कम।

 अर्धवार्षिक  परीक्षा के बाद जब परीक्षा परिणाम आया ,तब सुमन के मार्क्स सविता से थोड़े ज्यादा थे, सविता का चेहरा थोड़ा मुरझा गया , मुझसे कहने लगी
" मैम पेपर तो मैंने भी अच्छा किया सुमन के नंबर मुझसे ज्यादा क्यों"
 मैंने उन दोनों को उनकी उत्तर पुस्तिका दिखाई जहां सुमन के उत्तर सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण थे, और सारे प्रश्नों के उत्तर भी लिखे थे, वही सविता के उत्तरों में थोड़ी कम गुणवत्ता एवं एक दो प्रश्नों के उत्तर लिखना रह गए थे।

 तब मैंने उन दोनों के साथ ही पूरी कक्षा को प्यार से समझाया कि सिर्फ नंबर से हम किसी के भाग्य का फैसला नहीं कर सकते हैं। मार्क्स हमारे जीवन का पूर्ण निर्धारण नहीं करते हैं। परंतु आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है, इसलिए कोई भी परीक्षा हो हमें हमारी गति और गुणवत्ता का ध्यान रखना है ।किसी भी कार्य को करने की हमारी गति( स्पीड )अच्छी हो, पर इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि हम जल्दबाजी में कुछ भी कर ले, गति तो अच्छी हो ही सही, पर इसके साथ ही गुणवत्ता अर्थात क्वालिटी भी हमको मेंटेन करना है ,हमारी जो भी प्रस्तुति हो, बेहतर हो, जब हम किसी भी कार्य करने को गति और गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं, तो जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं, चाहे कोई घरेलू कार्य हो ,भोजन बनाना हो, कोई सी भी परीक्षा हो ,कंप्यूटर का कोई काम हो ,आईएएस, आईपीएस ,बैंकिंग कोई सी भी एग्जाम हो, अगर हमारे उत्तर में स्पीड एंड क्वालिटी होगी तो सफलता निश्चित हमारे कदमों में होगी।

 बालिकाओं को सही उत्तर कैसे लिखना, समय का नियोजन कैसे करना, कितने अंक को कितना समय देना, कितने शब्द लिखना, इस बात की पूरी समझाइश देकर वे अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।

 कक्षा की सभी लड़कियां मेरी बातों को ध्यान से सुन रही थी।  सविता ने भी इस बात को अच्छे से समझ लिया और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

 मुझे भी अपने शिक्षिका होने पर गर्व और आनंद होता है ।प्रतिदिन करीब 300 बालिकाओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। अपनी बात उन तक पहुंचाने का मौका मिलता है। प्रतिदिन अपने कालांश में पाठ्यक्रम के साथ ही जीवन में आगे बढ़ने वाली कोई प्रेरणादायक बात जरूर बताती हूं। बालिकाओं को शिक्षा स्वच्छता ,ईमानदारी ,मासिक धर्म, पोषण, खानपान संबंधी अच्छी आदतें ,सभी मुद्दों पर खुलकर  आत्मीयता पूर्ण बातें करती हूं। मार्गदर्शन भी करती हूं ,और सहयोग भी करती हूं। अध्यापन के दौरान बालिकाओं को समझाती हूं कि आपके सामने जीवन की तीन राहें है, अगर आप इस समय पढ़ने और सीखने पर ध्यान नहीं देंगी, तो आपको कच्चा रास्ता मिलेगा जिसमें कांटे भी मिलेंगे और पत्थर भी ,।पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान दे दिया तो पक्की सड़क मिल जाएगी।  अगर बहुत अच्छे से पढ़ाई कर ली तो आपको वायु मार्ग अर्थात हवाई जहाज भी मिल सकता है ।कौन किस में यात्रा करना चाहता है, यकीन मानिए सारी बच्चियां वायु मार्ग से ही यात्रा करना चाहती है। सभी बालिकाएं बड़े सपने देखती हैं ,बस उनको मार्गदर्शन करने का काम शिक्षक का है। हम तो उन्हें राह दिखाने वाले हैं हैं। बालिकाओं के पालको से भी संपर्क करके उन्हें प्रोत्साहित करती हूं।

 बालिका शिक्षा के बारे में मेरा यह मानना है कि
" पूजा में घंटियां मत बजाइए बेटियों को पढ़ाइए 
मंदिर में फूल मत चढाइए, बेटियों को हसांइए ,
घर का चौका चूल्हा तो देख ही लेगी  बेटी 
,उसे स्कूल प्रयोगशाला और कंप्यूटर दिखाइए ,
 वरदान बना कर अपनी बेटी को दुर्गा, इंदिरा, कल्पना चावला, नीरजा, पी टी उषा बनाइए।
 "चांद है आफताब है लड़कियां रोशनी की किताब है लड़कियां मुझे लगता है गुलाब है लड़कियां व्यास सतलज जैसी दरिया है लड़कियां 
अपनी मस्ती की राजधानी में  नवाब है लड़कियां
 जब खिलखिलाती है लड़कियां तो खिलखिलाते हैं ख्वाब
 हर जगह  कामयाब होती है लड़कियां
 भगवान को तो नहीं देखा है मैंने लेकिन भगवान का जवाब है यह लड़कियां"
 इन बालिकाओं को पढ़ा कर उनका जीवन भी सार्थक कर रही हूं ,और अपना जीवन भी।
 मेरा सूत्र है "थोड़ा ज्यादा "
पढ़ाना तो है ही पर थोड़ा ज्यादा, मार्गदर्शन तो करना है ही, पर थोड़ा ज्यादा ,और बच्चियों को  समझाती हूं, पढ़ना तो है ही पर थोड़ा ज्यादा। बालिकाओं को निः शुल्क शिक्षण के लिए घर पर भी बुलाती हूं।
 "अगर रखेंगे प्रत्येक कार्य में गति और गुणवत्ता
 तो निश्चित मानिए जीवन में जरूर मिलेगी सफलता"
 प्रेषक-_ श्रीमती सुधा जैन शिक्षिका 
शासकीय भोज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  धार
 मोबा- 89895 -30 903

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ