असली परीक्षा तो जिंदगी की परीक्षा है - A motivational letter from teacher to parents
प्रिय अभिभावक,
अभी परीक्षा परिणामों का दौर चल रहा है ,और बहुत अच्छे अंक लाने वाले बच्चे और उनके अभिभावक बहुत खुश है, उनके पेपर में फोटो भी आ रहे हैं, और बधाई संदेश भी, निश्चित ही एक अच्छी बात है, और वे बधाई के पात्र भी हैंi लेकिन जिन बच्चों के नंबर कम आ रहे हैं, या कुछ बच्चे अनुत्तीर्ण भी हो रहे हैं, उनके लिए यह समय बड़ा ही कठिन हैl लेकिन आज मैं एक शिक्षक और अभिभावक होने के नाते माता पिता को और बच्चों को कुछ टिप्स देना चाहती हूंl
परीक्षा चाहे वो दसवीं की हो या बारहवीं की हो ,अंतिम पड़ाव नहीं है ,असली परीक्षा तो जीवन की होती है, जिसमें की सफलता या असफलता का नंबरों से कोई लेना देना नहीं है, अतः जब भी हमारे बच्चे के नंबर हमारी आशा के अनुरूप नहीं आए, तब भी उन्हें हतोत्साहित नहीं करना है ,और उनका मनोबल नहीं गिराना है, बल्कि समझाना है कि और भी कई परीक्षाएं होगी जिनमें हम अपना बेहतर दे सकते हैंl
एक अभिभावक होने के नाते हर माता-पिता की चाहत तो बहुत ऊंची होती है, ऐसे ही मेरी भी चाहत थी मेरा बेटा शुभम इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कुछ विषयों में रुक गया था, और मुझे बहुत ही बुरा लगा और उसे डांटने लगी थी, तब उसने मुझे चिल्लाकर कहा कि आपको आपका बेटा प्यारा है या उसके नंबर तब मुझे भी समझ में आया कि मैं गलत सोच रख रही थी, बच्चे आगे बढ़ते जाते हैं, सीखते जाते हैं, और परीक्षा के नंबरों से लेना देना बहुत कम रह जाता हैl आज मेरा बेटा एमबीए के बाद बेंगलुरु में अच्छी कंपनी में एचआर का काम कर रहा हैl
मेरे कहने का आशय यही है कि बच्चों के मार्क स्कोर को अपना विजिटिंग कार्ड ना बनाएं, जैसा कि मोदी जी ने कहा।
हमें अपने बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता का पूर्ण विकास करना हैl परंतु मार्क के आधार पर उनके मनोबल को गिराना नहीं हैl
हम हमारे बच्चों को प्यार से समझाएं प्यार से सब कुछ संभव हैl डिग्रीयां तो शैक्षणिक खर्चों की रसीदें मात्र है, असली शिक्षा तो जीवन के साथ झलकती हैl अतः बच्चों के ऊपर जरा सा भी मानसिक दबाव नहीं बनाएं ,उनके दिल बहुत ही नाजुक होते हैं, उन्हें किसी प्रकार से हर्ट ना करें, और जीवन में और भी कई परीक्षाएं आएगी, अतः उनमें अच्छा परफॉर्म कर सकेंगे, ऐसा उत्साह भरना है, और बच्चों से किसी भी प्रकार से निराशा वाली बातें नहीं करना।
smt sudha Jain 23 trimurti nagar dhar..
मैडम अपने अभिभावक के लिए बच्चो के हित में उत्साह वर्धक रोचक बातें पोस्ट की,बधाई।
जवाब देंहटाएंमेडम बहुत सही बात कही है।आपने इस मैसेज में थैंक्स मेम शाइस्ता खान
जवाब देंहटाएं