पुनर्विवाह ::::एक मिसाल
वर्तमान समय में जब हम मन को व्यतीत करने वाली कई घटनाएं हमारे आसपास समाचार पत्रों TV में देखते एवं पढ़ते हैं ,ऐसे समय में कई प्रसंग ऐसे भी देखने, सुनने ,एवं पढ़ने में आते हैं, जो हमारे मन को नई उर्जा, नई सोच ,नया उत्साह, नया मार्गदर्शन, व नई प्रेरणा देते हैं ।
ऐसा ही एक प्रसंग अभी देखने में आया है, मेरे ही विद्यालय की मेरी सहकर्मी की पुत्री का विवाह रतलाम में 6 वर्षों पूर्व हुआ था। दो पुत्रों को जन्म देने के बाद पुत्री के पतिका निधन हो गया। जवान पुत्री के विधवा होने पर मां के ह्रदय की व्यथा, पिता की पीड़ा को समझ पाना मुश्किल था ।समय बीत रहा था, पर पारिवारिक जनों की पीड़ा कम नहीं हो रही थी।
पुत्री के देवर युवा हैं, और उनके माता-पिता उनके लिए सुयोग्य लड़की की तलाश करने जा रहे थे ,तभी पुत्री के देवर ने अपने दृढ़ नेक इरादे अपने माता पिता को बताएं, और कहा कि मेरे लिए लड़की मत देखो मैं भाभी को ही अपनी जीवनसाथी बनाने की इच्छा रखता हूं।
उनकी इस भावना को उनके माता पिता ने महत्व देकर अंजलि के माता-पिता से बात की और अंजलि के मन को भी टटोला ।
दोनों पक्षों के माता पिता, अंजलि, अंशुल व दोनों छोटे बच्चों को भी साथ में लेकर परिवार एक मिसाल बनाने को तैयार हुआ, और सादे समारोह में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।
ऐसा पहले भी हुआ है पर जब हम हमारे सामने ऐसा सुखद प्रसंग देखते हैं ,और सबके मन के आनंद की अनुभूति को महसूस करते हैं, तो हमें भी लगता है कि आज भी आज भी मानवता, स्नेह, प्रेम, जैसी भावनाएं विद्यमान है ,और मानवता को जीवित रखे हैं। प्रथम अभिनंदन चिरंजीव अंशुल को जिसने युवाओं में एक मिसाल पेश की। द्वितीय अभिनंदन अंशुल के माता-पिता को, जिन्होंने अपने पुत्र की भावनाओं को समझा, और अपनी बहू को बेटी बनाकर फिर उसी परिवार की बहू के रूप में स्वीकार किया।
तृतीय अभिनंदन अंजलि को जो पुनः सजीवता के साथ जीवन में नवजीवन को तैयार हुई ।
चौथा अभिनंदन अंजलि के माता-पिता को जो इस निर्णय में बच्ची के साथ रहे। साक्षी बनकर इस निर्णय को सहमति दी ।
जब ऐसे प्रसंग आते हैं तो हम सब के मन को झकझोर देते हैं। और एक नया चिंतन, नई दिशा, नया आयाम, हम सबको सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Beautiful
जवाब देंहटाएं