तब खुश होती नारी है...............

तब खुश होती नारी है
💃💃💃💃💃💃💃


 अपने मम्मी पापा के रूप में जब मित्र मिल जाए,
 तब खुश होती नारी है।

 पति उसके ह्रदय की थाह ले सके, कृष्ण जैसे सखा के रूप में,
 तब खुश होती नारी है।

 अपनी सासू मां में मां की छवि दिखने लगे
 तब खुश होती नारी है ।

सबको मनपसंद खाना बनाकर चलाने वाली को, कोई मनपसंद का खाना बनाकर खिलाएं,
 तब खुश होती नारी है ।

बच्चे जब समझ पाए मां के मन को,  हमारी मां, मां के अलावा एक संपूर्ण नारी भी है
 तब खुश होती नारी है।

 पति बच्चे जब मिलकर करते हैं उसके शौक व फरमाइशों को पूरा ,
तब खुश होती नारी है ।

थकी हुई पत्नी, मां को जब कोई प्यार से कहे कि थक गई हो तुम, ऐसा सुनकर,
 तब खुश होती नारी है।

 जब उसको लगता है अपना अस्तित्व ,अपना अहसास,
 तब खुश होती  नारी है ।

जब कोई करते हैं, उसके निर्णय का सम्मान 
तब खुश होती नारी है ।

जहां नारी शक्ति की बात सिर्फ लेखों ,किताबों में नहीं जीवन में उतरती है ,
तब खुश होती नारी है।

 जहां नारी सिर्फ मीडिया, फिल्मों या सोशल मीडिया में नहीं, असल जिंदगी में सशक्त बने
 तब खुश होती नारी है ।

नारी के त्याग, समर्पण, विश्वास व ममता के असली कद्रदान मिले ,
तब खुश होती नारी है ।

जब गलत चीजों का विरोध कर सकें और अपनी बात आजादी से कह सके,
 तब खुश होती नारी है।
 
 जब अपनी सच्ची, अच्छी राह पर चलने की बात सबसे मनवा सके, 
तब खुश होती नारी है।

 छोटा सा दिल ,छोटी सी आशा, मस्ती भरे मन में, मस्ती सी आशा ,यह  गीत बिंदास गुनगुना सके, तब खुश होती नारी है।

 सृष्टि की रचयिता, चांद सी शीतल ,सूरज सी अंगार, जब दिखलाती है, अपनी संपूर्ण शक्ति,
 तब खुश होती नारी है,।

 जैसे मैं घर संभालती हूं, वैसे ही आसमान भी, "वूमेन घर से आसमां तक" का सफर जिंदादिली से पूरा करती है,
 तब खुश होती नारी है।

रचना मौलिक अप्रकाशित
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ