मां के हाथों का पारणा.....

रविवारीय 
स्थाई स्तंभ 
ताक झांक:::: बचपन की गलियों से 

 मां के हाथों का पारणा

बचपन की पुरानी स्मृतियों को याद करके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, और उस मुस्कान को लाने के लिए साहित्य संपदा को धन्यवाद ।
अभी जैनों के पर्युषण पर्व समाप्त हुए ।संवत्सरी महापर्व का हम सब उपवास रखते हैं ।बचपन में भी खुशी खुशी उपवास रखते थे। पर उपवास के दिन रात भर खाने की चीजों की याद आती थी, और सुबह उठते से ही नवकारसी के बाद  पारणा में उकाली, गोंद की राब, हलवा, मूंग का मोगर यह सब चीजें खाने को मिलती थी। सो कर उठे तब, यह सब चीजें मेरी मम्मी तैयार करके रखती थी। और खूब मनुहार करके खिलाती थी। एकाध चीज भी कम बन जाए तो बुरा लग जाता था, और जिद करने लगती थी, कि यह क्यों नहीं बनाया?
 आज बचपन की पुरानी स्मृतियों को देखती हूं, तो लगता है की पीछे बहुत कुछ छूट गया है। जब पारणे की सामग्री  अपने हाथों से बनाती हूं, तब मां की याद बरबस आ जाती है। वैसे पतिदेव भी पूरा पूरा मन रखते हैं ,और अपनी तरफ से बनाकर जरूर खिलाते हैं।
 फिर भी बचपन के दिन तो बचपन के दिन थे। हम भी खाते थे और सभी भाई बहनों के साथ खूब आनंद से पारणा करते थे। बचपन के दिन भुला न पाएंगे। मां के हाथों के पारणे  को कभी भी भुला नहीं पाएंगे।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. मेडम यह बात तो बिल्कुल सही है मुझे भी बचपन की मेरी मम्मी की बाते बहूत याद आती है आपको बहुत बहुत बधाई आपके पास तो ज्ञान का भंडार है आप ऐसे ही अपनी रचनाएँ लिखते रहे और हमारा भी मनोबल बढ़ाते रहे

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ