एक चिट्ठी2020 के नाम

पाती सन 2020 के नाम

 प्रिय 2020,
 
अब जब तुम जाने वाले हो, तुम्हारे नाम एक पाती लिख रही हूं ,जब तुम्हारा आगमन हुआ, तब हमने बहुत ही प्यार से तुम्हारा स्वागत किया, और सोचा कि यह वर्ष भी हम सबके लिए बहुत अच्छा होगा ,लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते गए, कोविड-19 से सारा विश्व त्रस्त हो गया, और हमारा भारत देश भी।
 कोविड-19 से हमें बुरा इस रूप में लगा कि इसने कई लोगों का रोजगार छीन लिया, कई लोगों को बहुत ज्यादा मजबूरियों का सामना करना पड़ा ,कई परिवारों ने अपने लोगों को छीना, कई लोगों ने बहुत सारे कष्ट सहन किए और उन सबके लिए यह वर्ष आपदा वर्ष बन गए।
 बहुत सारी सारी कड़वी यादें छोड़कर जा रहा है यह वर्ष।
 पर जब भी कुछ बुरा घटित होता है उसमें कुछ अच्छा भी होता है, यह मानकर सोचे तो वर्ष 2020 हमें बहुत कुछ सिखा कर भी जा रहा है।
 चिकित्सा के क्षेत्र में हमारे भारत देश की प्रगति हुई है।
 सफाई के क्षेत्र में हम सब सफाई के महत्व को और अच्छे से जान गए हैं ,और स्वच्छता को हमारा अंतरंग मित्र हम सभी ने बना लिया है।
 पर्यावरण शुद्ध हुआ है ।,
सभी लोगों ने जीवन के महत्व को जाना है।
 मृत्यु की भयावहता को पहचाना है, इसके साथ ही कोरोनावायरस डॉक्टर ,नर्सेज, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस ,सफाई कर्मी और जो भी समाज सेवा के द्वारा अपने अमूल्य सेवाएं देकर एक मिसाल बन गए हैं, उनकी सेवाएं सदैव सदैव सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी ।
सन 2020 हमारे लिए कुछ अच्छे संदेश भी छोड़कर जाएगा।
 जैसे शादी में बहुत सारी फिजूलखर्ची नहीं करना है।
  मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करना है ।
बड़े-बड़े समारोह आयोजित करके हमें धन की बर्बादी नहीं करना है।
सुरक्षा नियमों के पालन के संकल्प को और दृढ़ बनाना है।
 खुशनुमा भविष्य  बनाना है ,जिस तरह सोना आग की तपिश पाकर चमकता है, और मुश्किल वक्त में धैर्यवान बनकर अपनी चमक बिखेर ना है।
 हम कितनी भी कोशिश कर ले हम समय को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन बुरे वक्त में खुद को नियंत्रित करना हमारे हाथों में हैं। कठिनाइयां जीवन का हिस्सा है। थोड़े समय की खुशी को लंबे समय की खुशी के रूप में देखें तो हम एक सकारात्मक नजरिए से इस बीमारी से निपट सकते हैं।
 हमें कोरोना से सावधानी रखना है ,लेकिन इस फोबिया मानकर हर वक्त इसके बारे में सोचना, बहुत अधिक सतर्क रहना, यह ठीक नहीं है। अपने मन को मजबूत रखना है, क्योंकि कोरोना तन की नहीं मन की बीमारी है। अतः अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग करके मानव जाति की सेवा को अपना लक्ष्य मानकर अगर हम हमारे जीवन को बहुत अच्छे से बिताने का संकल्प लें तो यह 2020 हमको बहुत कुछ सिखा कर जा रहा है ।ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि 2020 जाते-जाते हमारे तन ,मन ,जीवन से कोरोना चला जाए।
आने वाला वर्ष 2021हम सबके लिए और अधिक खुशियां और अधिक उपलब्धियां लेकर आए। हम अपने आप को और अच्छे से जाने,क्योंकि इस वर्ष ने हमें यह भी सिखाया की हम क्या बनने वाले थे? और क्या बन गए हैं? अतः हम हमारी प्रतिभा और काबिलियत के अनुसार अपना जीवन समृद्ध  रूप में जी  जिए , और अपनी असली प्रतिभा को पहचाने ,और उसे बढ़ाएं और परिष्कृत करें ,क्योंकि अपने सर्वोच्च गुणों का उपयोग ना करके आप अपने साथ नाइंसाफी कर रहे हैं, पूरी दुनिया के उन लोगों के साथ भी कर रहे हैं, जो आपकी विशिष्ट प्रतिभा से लाभान्वित हो सकते हैं। कल के लिए अपने आपको तैयार करें। ईश्वर में आस्था रखें। सकारात्मक चिंतन रखें। एक दूसरे के प्रति प्रेम सहयोग, अपनापन का भाव रखें। यही मेरी अभिलाषा है। 
स्वयं भी इस भावना से आगे बढ़ू की प्रकृति ने, ईश्वर ने, माता पिता, मां सरस्वती,  मां लक्ष्मी ने मुझ पर जो कृपा बरसाई है, उसका पूरा पूरा उपयोग करू और अपने जीवन को सार्थक करू।

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ