हमें सोचना है.........

हमें सोचना है 
अभी मैंने एक मैसेज पढ़ा ,समझा और उसका आशय आप तक पहुंचा रही हूं।
 कुछ समय पहले मेरी  महिला मित्र जिनकी उम्र मात्र 45 वर्ष थी, अचानक ही उनकी तबीयत खराब हुई और 8 दिनों के भीतर ही उनका निधन हो गया। सभी शोक संवेदना  देने लगे, वह बहुत अच्छी महिला थी, सदैव परिवार बच्चे ,पति और बूढ़े सास ससुर की सेवा में लगी रही ।उनके पति का टूरिंग जॉब था,अतः घर की सारी जवाबदारी , बच्चों की शिक्षा, सामान ,रिश्तेदारी को निभाना, बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना, इन सब में उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से खपा दिया था ।
,इस तरह उनका अचानक चला जाना हम सब के ऊपर एक वज्रपात था, और हम सबको लग रहा था उनका परिवार किस तरह से अपना कार्य कर पाएंगे। इस घटना के 2 महीने बाद मैं अपनी उन सहेली के घर पर गई ।घर एकदम  व्यवस्थित था। उनके पति से मिली उन्होंने कहा" हां उसके चले जाने से हमें बहुत बुरा लग रहा है"
 मैंने पूछा "भोजन का क्या कर रहे हैं "?
बोले "हमने कुक रख ली है, माता पिता की सेवा के लिए भी एक पूरे दिन का केयरटेकर रख लिया है ,बच्चे भी ठीक हैं ,पढ़ाई कर रहे हैं ,और सब कुछ धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहा है"
 मैं यह सुनकर स्तब्ध रह गई कि उसके ना होने से भी कोई इतना बड़ा पहाड़ नहीं टूट गया। मेरी आंखों से आंसू बह गए। मेरी प्यारी सहेली हर वक्त घर और घर की परेशानियों का जिक्र किया करती थी, उसने हम सहेलियों का स्कूल रियूनियन प्रोग्राम था वहां पर भी जाने का इसलिए मना कर दिया की मेरे सास-ससुर की केयर कौन करेगा ,मेरे पति का टूरिंग जॉब  है,वे एक कप चाय भी नहीं बना पाते। उसने अपने मायके के कई कार्यक्रम इसीलिए निरस्त कर दिए,कि घर की व्यवस्था गड़बड़ हो जाएगी। मुझे यह भी कहती थी की  कितना भी कर दो पर घर के लोग हमें टेकन  फॉर ग्रांटेड लेते हैं।
 मैं महसूस करने लगी कि हमारे होने या ना होने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता, ना कोई काम रुकते हैं, और ना कोई हमें याद करता है, यह सिर्फ हमारे दिमाग का खेल है ।
हम समझे कि हम हमेशा हमारे परिवार ,पति ,बच्चे, रिश्तेदारी, इन सबको प्राथमिकता पर रखते हैं ,और अपने आप को "दूसरे स्थान" पर रखते हैं जबकि जीवन एक बार मिला हुआ है, और इस चीज को हमारे दिमाग से हमें हटा देना चाहिए कि मेरे ना होने से सब कुछ रुक जाएगा, और परेशानी पड़ेगी।
 मेरा सभी प्यारी बहनों को संदेश है कि सभी दायित्व को निभाने के साथ कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें ,अपने दोस्तों के संपर्क में रहें, जो चीज आपको आनंद देती है, वह जरूर करें। अपने लाइफ का परपस ढूंढे, और उसे जीने की कोशिश करें अपने किए गए कार्य से प्यार करें, अपनी खुशी के लिए दूसरों की तरफ नहीं देखें, क्योंकि दुनिया में कोई हमें खुश कर सकता है तो वह हम स्वयं ही हैं ।
हमारा जीवन स्वयं की खुशियों के लिए बना है, और जब हम स्वयं खुश होंगे ,तभी हम सभी को खुश रख पाएंगे, और किसी की तरफ मदद का हाथ भी बड़ा पाएंगे ,और हमारे जीने के असली मकसद को हासिल कर पाएंगे। हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा और हमारे तनाव भी खत्म होंगे, जीवन जीने के लिए हमें एक ही जीवन मिला है ,जीवन बहुत सुंदर है ,उसे बहुत सुंदरता से बिताना हम सबका परम कर्तव्य है।
 आइए, हम सब एक स्वस्थ, सुंदर खुशनुमा और स्वयं को खुश रहने वाले जीवन की ओर बढ़े, इसके आनंद को महसूस करें और अपने तनाव को कम करें।
 आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद ,आप सब ने इसे पढ़ा।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ