प्रेरक प्रसंग........ जिंदगी मिली दोबारा

[04/12, 15:45] Sudha Jain: प्रेरक प्रसंग
 जिंदगी मिली दोबारा
 मैं एक प्रेरक प्रसंग के बारे में बता रही हूं ,जो अभी मेरी शाला की मेरी साथी  श्रीमती  माधवी मुद्गल की बहन  तरुणा के बारे में है ..तरूणा जी के पति का निधन हृदयाघात से 5 वर्ष पूर्व हो गया था, उस समय उनकी उम्र 38 वर्ष थी ,.... तरुणा पर वज्रपात हो गया. एकमात्र पुत्र के सहारे उन्हें अपना जीवन निराश लग रहा था...  उन्होंने वैधव्य को अपनी नियति मानकर स्वीकार कर लिया और अपना जीवन बिताने लगी ..मायके पक्ष से भी सभी लोग चाह रहे थे कि तरुणा दूसरी शादी कर ले, लेकिन दिल इतना टूटा हुआ था कि कुछ भी स्वीकार करने की इच्छा नहीं थी... समय गुजरता जा रहा है,  तरुणा के जीवन का अकेलापन भी बढ़ता ही जा रहा  था .पुत्र  भी आगामी शिक्षा के लिए पुणे चला गया... 
प्रयागराज इलाहाबाद के श्री देवेंद्र नाथ उपाध्याय पुलिस विभाग में ऑफिसर हैं ,उनकी पत्नी का भी बीमारी की वजह से निधन हो गया... दो बेटे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ...पारिवारिक परिचितों के माध्यम से  उन दोनों के विवाह करने का सोचा गया... दोनों ने आपसी बातचीत, समझ और अपने बच्चों से भी इस विषय में सहमति ली ,और पारिवारिक सदस्यों की सहमति से इस शुभ कार्य को संपन्न किया गया ...
किसी दुखद घटना के बाद ऐसी सुखद  प्रसंग मन को सुखद अनुभूति देते हैं ,और सभी के लिए एक नई राह प्रशस्त करते हैं ...इस प्रेरक प्रसंग के लिए देवेंद्र जी, तरुणा जी उनके बेटे और सभी पारिवारिक जन जो सहमति में सहभागी बनते हैं, सभी बहुत-बहुत प्रशंसा के पात्र हैं... ईश्वर करें उन्हें जीवन के समस्त सुख मिले ,और उनके जीवन का उत्तरार्द्ध  बहुत  ही  सुखमय तरीके से बीते... क्योंकि साथी की जरूरत उत्तरार्ध में ज्यादा होती है... ऐसे पावन रिश्तो में पवित्रता, समझदारी, अपनापन ,प्यार ,सम्मान, और सहयोग ज्यादा होता है ...शारीरिक आवश्यकता से अधिक मानसिक साथ की पूर्ति होती है... एक दोस्ती और प्यार से यह रिश्ता चलता है, और जीवन में नए अनुभव और आनंद देकर जाता है... जरूरत है सभी की मानसिकतओं को बदलने की, प्रशंसा की बात यह है कि यह बदल भी रही है..

 सुधा जैन
[04/12, 15:47] Sudha Jain: विधवा होना अपराध क्यों है?

 प्रिय का साथ छूटना यह मेरा अपराध क्यों हैं ?
जैसे सबका जीवित जीवन पर मेरा जीवन वर्जित क्यों है??
 मेरे जीवन की धारा में नैनों में अश्रु सिंचित क्यों हैं?
 श्वेत वस्त्र सहमा सा जीवन मेरा अभिशप्त क्यों है?
 सौभाग्य छिन गया, मुझसे मेरा नाम करण विधवा क्यों है?
 सुहाग का सामान देख मेरा भी मन ललचाता है,
 बेबस तन मन को मेरा दिल कैसे मनाता है?
 जब किसी ने प्यार से मुझको स्वीकारा है,
 वैधव्य को सुहाग से फिर से इसे संवारा है,
 श्वेत क्षितिज की मांग पर जब सिंदूरी सा छाता है,
 जैसे किसी विधवा का पुनर्विवाह  कराया जाता है।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. आपके विचार बहुत अच्छे है मैडम ।आपने जीवन के हर पहलू को अपनी लेखनी से अपने विचारो को को जान जन तक पहुंचाया है ।आपके सभी प्रसंग प्रेरणादायक है । पुष्पा शर्मा

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ