संघर्षों में हम ज्यादा सीखते हैं

🌹🌹  बालिका शिक्षा🌹🌹 
मैं एक शिक्षिका हूं, और एक शिक्षिका होने के नाते अपनी बच्चियों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती हूंl

 चाहती हूं, बालिकाएं  खूब पढ़े, और आगे बढ़े ,उन्नति के नए-नए मार्ग प्रशस्त करें ,और अपने जीवन को सवारेl
 मैं बालिकाओं को हमेशा कुछ टिप्स देती रहती हूंl मैं उन्हें समझाती हूं कि आप अच्छे पढ़ाई कर ले, यह आपका विद्यार्थी जीवन है, और अभी  आपको नए से नया प्रतिदिन सीखना है, मात्र परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने के लिए नहीं , जीवन की परीक्षा को बेहतर ढंग से सफल करने के लिएl
 मैं बच्चियों को समझाती हूं, आपके सामने 4 राहे खड़ी है, जैसे कि अगर आपने इस पढ़ाई के समय को बर्बाद किया, तो आपको जीवन में उबर खाबड रास्तों का सामना करना पड़ेगा, पत्थर भी आएंगे, और कांटे भी , दूसरा रास्ता है, पगडंडी का, अगर थोड़ी पढ़ाई कर ली तो आपको पगडंडी का रास्ता मिल जाएगा ,जिसमें पत्थर और कांटे तो नहीं मिलेंगे, लेकिन उस रास्ते से आपको थोड़ा ठीक लगेगाl
 फिर मिलता है आपको सड़क का रास्ता जिसमें की आपकी गाड़ी दौड़ेगी, हाईवे पर चलेगी, और आप प्रगति करोगीl
 और फिर एक रास्ता और है वह है वायु मार्ग का रास्ता, अगर आप बहुत अच्छी प्रगति करती हैं तो आपको वह रास्ता भी मिल सकता है, बस हमारे चाहने भर की देर है, आप यकीन नहीं करेंगे ,मैं पूछती हूं आप कौन सी राह पर जाना पसंद करोगी ,सारी बच्चियों का जवाब यही रहता है कि हमें तो हवाई जहाज पर ही जाना है। उन्हें समझाती हूं अभी आपकी टीनएज है। थर्टीन से लेकर  उनीस, इस समय को आप अच्छे से निकाल लीजिए। फिर आपका जीवन बहुत ही सुखमय बनने वाला है ,और फिर बहुत सारी खुशियां आपके पास होगी,।
 अगर आपने इस समय को दूसरी चीजों में ,मौज मजे में नष्ट कर दिया तो आने वाले समय में आपको कठिनाई मिलने वाली है। लड़कियां इस बात को समझने की कोशिश करती हैं। प्रतिदिन पीरियड्स के हिसाब से 200 बच्चियों से रोज मिलना होता है ।और कोशिश रहती है कि हर समय बच्चियां कुछ ना कुछ नया सीखे ,नया करें ,और अपने जीवन को सवारे ,इसके लिए उन्हें छोटी-छोटी कहानियां ,अच्छी-अच्छी महिलाओं की कहानियां, कल्पना चावला, बचेंद्री पाल, किरण बेदी, इनके बारे में बता कर उन्हें प्रेरित करने का कार्य करती हूं। शिक्षा हमेशा व्यक्ति को आगे बढ़ाती है। नई नई चुनौतियों से सामना करना सिखाती है। इस बात की प्रेरणा देती हूं ।
 बालिकाओं को अच्छा कुछ दिखाते हुए अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करती हूं। बालिकाओं की छोटी मोटी मदद की भावना भी रखती हूं। उनसे मित्रों जैसा व्यवहार रखती हूं।  समझदारी से उनका मार्गदर्शन करती हूं।

 श्रीमती सुधा जैन शिक्षिका  शासकीय भोज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धार मोबाइल 89 89 530 903

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ