एक कदम इस ओर..........
🌹🌹🌹 एक कदम इस ओर🌹🌹🌹
आज जब हम रेप की घटनाएं सुनते ही जा रहे हैं, और अपने आप को बहुत ही व्यथित पा रहे हैं।
रेप क्यों हो रहे हैं ,इस बात के पीछे कोई कारण है ।हम कारणों की बात ना करके समस्या का हल कैसे हो सकता है, इस बात पर थोड़ा विचार करें तो अच्छा है। जैसे-जैसे हमारे समाज में आधुनिकता बढ़ रही है वैसे वैसे नैतिक मूल्यों में कमी आती जा रही है।
मुझे याद है जब हम प्राथमिक शाला में थे ,तब प्रतिदिन शाम को एक घंटा नैतिक शिक्षा का पीरियड लगता था, जिसमें नैतिक कहानियां, शिक्षाप्रद बातें, अच्छे भजन आदि प्रतिदिन हमारे शिक्षकों द्वारा सुनाया जाते थे ,जिनसे हमें बहुत ही आनंद मिलता था, और कहानियों के माध्यम से हमारे मन में नैतिकता का विकास होता था।
एक अच्छे चरित्र के निर्माण की ओर कहानियां सशक्त कदम है। बचपन से ही अगर हम बच्चों को छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से चाहे वह उप मन्यु, आरुणि, एकलव्य आदि की गुरुभक्ति, ईमानदारी ,सहयोग प्रेम ,सम्मान आदि को बढ़ाने वाले छोटी-छोटी कहानियां बच्चों को अवश्य सुनाएं ।
अभी हम देख रहे हैं वह वर्ग प्रायः विलुप्त सा हो गया है जो बच्चों को कहानियां सुनाएं
ना दादि मां कहानी सुना रही है, ना नानी या कहानी सुना रही है, ना मम्मी पापा कहानियां सुना रहे हैं, न शिक्षक कहानियां सुना रहे हैं ,तो बच्चों के अंदर नैतिकता का अभाव होता जा रहा है। और बच्चों के पास मोबाइल आते जा रहे हैं उन्हें भान ही नहीं है कि वह क्या देख रहे हैं, और उनकी मानसिकता विकृत होती जा रही है।
ऐसे में हम एक सभ्य समाज के कल्पना कैसे कर सकते हैं** जनसंख्या बहुत ही बढ़ रही है जिस हिसाब से जनसंख्या बढ़ रही है ,कोई भी शासन हो उनके सारे प्रयास निष्फल नजर आ रहे हैं ,अतः जनसंख्या पर नियंत्रण भी बहुत आवश्यक हो गया है। ताकि शासन जो सुधार चाहे उनके आवश्यक परिणाम मिल सके,
हमें शिक्षा के महत्व को समझ कर प्रत्येक बालक के मन में बचपन से ही लिंगभेद ,सही गलत का अंतर आदि के बारे में सम्मानजनक ढंग से बताना होगा ।हमारे अपने लड़कों को लड़कियों का सम्मान आदर करना सिखाना होगा। तभी हम एक सभ्य समाज का निर्माण कर पायेंगे ।
शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य यही है कि वह, सही क्या है, और गलत क्या है, इस बात को बच्चों के मन में बचपन से बिठा दे।
हम यह भी देखते हैं कि रेप आदि की घटनाओं में निम्न वर्ग के बच्चे ज्यादा शामिल है तथा उनके अंदर नैतिकता का विकास करना बहुत ज्यादा जरूरी है ।उनके माता-पिता को इस बात की समझ हम शिक्षित लोग ही दे सकते हैं ,उन्हें नैतिक गुणों के लिए जो भी साधन लगे प्रेरित करें, प्यार से ,सहयोग से, नैतिक पुस्तकों के माध्यम से, हर एक व्यक्ति कम से कम दस अशिक्षित व्यक्तियों की मानसिकता को बदले ।तभी इसका इलाज संभव है ।फिलहाल तो रेप करने वालों को कठोर सजा देकर इस पर रोक लगाई जा सकती है ।
पर यह स्थाई इलाज नहीं है सभी के मन बदलें ,सभी के अंदर नैतिकता आएं ,सभी लड़कियों के प्रति ,स्त्रियों के प्रति आदर और सम्मान की भावना लाएं, और इसके लिए हम सबको पहल करना होगी।
हर एक को अपने दिशा से प्रयास करना होगा बच्चों को हर दिन हमारे आचरण से, कार्य से, व्यवहार से ,छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से, इस बात को समझाना होगा की क्या सही है, और क्या गलत, मुझे तो एकमात्र यही हल दिखाई देता है।
ः कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो🌹🌹🌹
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें