अपना मूल्य पहचाने ...........
अपना मूल्य पहचाने
स्वयं को स्वयं की कीमत पहचान जरूरी है। कोई पुस्तक बहुत मूल्यवान है, लेकिन अगर प्रकाशक उसकी कीमत कम रखता है, तो हो सकता है कि ग्राहक उसकी उपयोगिता को सही ढंग से ना समझ पाए, और उसे रद्दी की तरह इस्तेमाल करें, लेकिन यदि पुस्तक की कीमत अधिक रखी जाएगी तो लोग उसे संभाल कर रखेंगे।
उसी प्रकार स्वयं के बारे में अगर हम अपने आप को दीन ,दरिद्र, और कमजोर समझेंगे ,किस्मत का मारा मानेंगे तो समझ लीजिए कि आपने अपना अमूल्य बहुत छोटा रखा हुआ है ,इसीलिए अन्य लोग भी आप का मूल्यांकन नहीं कर पाएंगे ,जबकि सत्य यह है कि हम अमृतस्य पुत्र है।
हम परम आनंद स्वरूप हैं। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा कि केवल एक व्यक्ति आप का उद्धार कर सकता है, और एक व्यक्ति ही आप का विनाश कर सकता है ,और वह आप स्वयं है। इसीलिए ना तो अपने अंदर गुरुता का भाव आने दे, और ना कभी हीनता का भाव आने दे, बल्कि पूर्णता का भाव रखें।
Very nice
जवाब देंहटाएं