स्वावलंबन की एक झलक पर न्योछावर कुबेर का कोष......
स्वावलंबन की एक झलक पर न्योछावर कुबेर का कोष🙏🏻🙏🏻
स्वावलंबन का अर्थ है स्वयं पर निर्भर रहना, ईश्वर भी उन्ही की सहायता करता है, जो अपनी सहायता स्वयं करते हैं। जिन में आत्मनिर्भरता का गुण होता है, वे कभी असफल नहीं होते। स्वावलंबन स्व+ अवलंबन
अपने आप पर निर्भर रहना
अपने काम स्वयं करना, किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना,
दुनिया में कई काम ऐसे हैं, जो हम स्वयं ही कर सकते हैं, और दूसरों पर निर्भर नहीं रहना, इस गुण से हमारी क्षमताओं का पूर्ण विकास होता है ।
अपने परिश्रम से अर्जित किया हुआ धन जीने में जो सुख देता है, उसमें बहुत आनंद है।
अपनी मेहनत की कमाई की रोटी उपहार में मिली रोटी से ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
हमें हमारे बच्चों को भी बचपन से ही छोटे-मोटे काम जैसे कि अपने कपड़े ढंग से रखना, अपना होमवर्क स्वयं करना, अपने खिलौनों को समेटना, अपनी मम्मी पापा को घर के छोटे-मोटे कामों में मदद करना, इन चीजों की आदत बचपन से ही डालना चाहिए ।
अगर बचपन से हमारे बच्चों को स्वावलंबी बनाएंगे, तो उनका दिमाग स्वतंत्र चिंतन एवं शीघ्र निर्णय करने की शक्ति से भर जाएगा, और वे एक जिम्मेदार नागरिक बन जाएंगे।
स्वामी विवेकानंद जी ने कहा"
" मुझे ऐसे दस व्यक्ति दीजिए जिन्हें अपने आप में विश्वास हो और मैं समूचे विश्व का कायापलट कर दूंगा"
,अर्थात स्वावलंबन वह चाबी है जिससे हम सफलता के ताले को खोल सकते हैं। स्वावलंबन की गरिमा मैथिलीशरण गुप्त जी ने अपनी कविता में प्रस्तुत की है, उन्होंने कहा कि जब राम वनवास में थे तब सीता माता खुद बागवानी करती थी, और प्रसन्नता महसूस करती थी ।
उन्होंने लिखा
"*अपने पौधों को जब भाभी भर भर पानी देती है
खुरपी लेकर आप निराती जब वे अपनी खेती है
पाती है तब कितना गौरव कितना सुख कितना संतोष स्वावलंबन की एक झलक पर न्योछावर कुबेर का कोष* "
आइए हम सब भी संकल्प लें अपने छोटे-मोटे काम स्वयं ही करेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे, और अपने जीवन का, व्यक्तित्व का पूर्ण विकास करके समाज हित के काम करेंगे।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें