बच्चों की परवरिश कैसे करें?????

बच्चों की परवरिश कैसे करें !??
बच्चे हमारी जिंदगी में खुशियां लाते हैं ।बच्चे हमारी खुशकिस्मती हैं। बचपन से ही बच्चों की खुशियों का ध्यान रखना है। वे जो चाह रहे हैं, ऐसा हमको करना है। हमारे बच्चे, हमारी प्रॉपर्टी नहीं। उनका स्वयं का अपना व्यक्तित्व है। उनको हमको सच्चा प्यार देना है। उनकी हर जिद को पूरी नहीं करना है।
 बच्चे को बच्चे के समान खेलने के पूरे मौके दे ‌बच्चे को बच्चा ही रहने दें।
 बच्चों के साथ हम भी कुछ न कुछ नया सीखते हैं /बच्चों के साथ हमारा व्यवहार सीखने का होना चाहिए, सिखाने का नहीं।
 बच्चा अपने बुद्धि स्वयं बढ़ा सके ऐसे मौके हम को देना है।
 उसकी स्वयं की अभिरुचि यों को हम को देखकर बढ़ावा देना है। हमारे प्यार और मददगार माहौल से वे निरंतर बढ़ते जाएंगे।
 उन्हें अपना सबसे अच्छा सच्चा और प्यारा दोस्त बनाना है। ताकि वह किसी बात को आपको कहने में संकोच ना करें ,  आप अपनी बात उन तक पहुंचा सके ।
बच्चों के साथ हमारा व्यवहार ऐसा हो कि वे हमारा सम्मान करें, पर हम को सम्मान को मांगना नहीं है 
खुद को इतना मजेदार और दिलकश बना लेना है कि बच्चे हमारे साथ खूब मजे ले ,और परिवार के साथ उनका सारा समय बहुत आनंद के साथ बीते। शांति व प्रेम से भरपूर जिंदगी से बच्चे सीखते हैं।
 घर का प्यार भरा माहौल उनके लिए सबसे अच्छी पाठशाला है। हमें तो हमारे घर का वातावरण, अपने आप को अच्छा बनाना है। बच्चे स्वयं  सीखते चले जाएंगे, हम तो एक माध्यम बन सके।बच्चों के लिए प्यार भरी दुनिया बनाना है ।बच्चे हमारे घर के आभूषण हैं। उन्हें पर्याप्त स्पेस चाहिए फलने फूलने के लिए ।सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ