असली परीक्षा तो जिंदगी की परीक्षा है।
🌹🌹 असली परीक्षा तो जिंदगी की परीक्षा है🌹🌹
प्रिय अभिभावक,
अभी परीक्षा परिणामों का दौर चल रहा है ,और बहुत अच्छे अंक लाने वाले बच्चे और उनके अभिभावक बहुत खुश है, उनके पेपर में फोटो भी आ रहे हैं, और बधाई संदेश भी, निश्चित ही एक अच्छी बात है, और वे बधाई के पात्र भी हैंi लेकिन जिन बच्चों के नंबर कम आ रहे हैं, या कुछ बच्चे अनुत्तीर्ण भी हो रहे हैं, उनके लिए यह समय बड़ा ही कठिन हैl लेकिन आज मैं एक शिक्षक और अभिभावक होने के नाते माता पिता को और बच्चों को कुछ टिप्स देना चाहती हूंl
परीक्षा चाहे वो दसवीं की हो या बारहवीं की हो ,अंतिम पड़ाव नहीं है ,असली परीक्षा तो जीवन की होती है, जिसमें की सफलता या असफलता का नंबरों से कोई लेना देना नहीं है, अतः जब भी हमारे बच्चे के नंबर हमारी आशा के अनुरूप नहीं आए, तब भी उन्हें हतोत्साहित नहीं करना है ,और उनका मनोबल नहीं गिराना है, बल्कि समझाना है कि और भी कई परीक्षाएं होगी जिनमें हम अपना बेहतर दे सकते हैंl
एक अभिभावक होने के नाते हर माता-पिता की चाहत तो बहुत ऊंची होती है, ऐसे ही मेरी भी चाहत थी मेरा बेटा शुभम इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कुछ विषयों में रुक गया था, और मुझे बहुत ही बुरा लगा और उसे डांटने लगी थी, तब उसने मुझे चिल्लाकर कहा कि आपको आपका बेटा प्यारा है, या उसके नंबर तब मुझे भी समझ में आया कि मैं गलत सोच रख रही थी, बच्चे आगे बढ़ते जाते हैं, सीखते जाते हैं, और परीक्षा के नंबरों से लेना देना बहुत कम रह जाता हैl आज मेरा बेटा एमबीए के बाद बेंगलुरु में अच्छी कंपनी में एचआर का काम कर रहा हैl
मेरे कहने का आशय यही है कि बच्चों के मार्क स्कोर अपना विजिटिंग कार्ड ना बनाएं, जैसा कि मोदी जी ने कहा lहमें अपने बच्चों की रचनात्मकता कल्पनाशीलता का पूर्ण विकास करना हैl परंतु मार्क के आधार पर उनके मनोबल को गिराना नहीं हैl
हम हमारे बच्चों को प्यार से समझाएं प्यार से सब कुछ संभव हैl डिग्री या तो शैक्षणिक खर्चों की रसीदें मात्र है, असली शिक्षा तो जीवन के साथ झलकती हैl अतः बच्चों के ऊपर जरा सा भी मानसिक दबाव नहीं बनाएं ,उनके दिल बहुत ही नाजुक होते हैं, उन्हें किसी प्रकार से हर्ट ना करें, और जीवन में और भी कई परीक्षाएं आएगी, अतः उनमें अच्छा परफॉर्म कर सकेंगे, ऐसा उत्साह भरना है ,और बच्चों को किसी भी प्रकार से निराशा वाली बातें नहीं करना है।
Jivan ak khuli kitab h ,uski achi padae karana jaruri h . Success is never certain and failure is never final .
जवाब देंहटाएंGood and inspiring blog .