बच्चों के पंखों को आसमान देना है
हमारे बच्चों के पंखों को उड़ान दे प्रिय
पाठक गण
आज में आपसे एक बात साझा कर रही हूं ।बच्चे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, और हर माता पिता यह सोचते हैं कि हमारे बच्चे हमारे बताए हुए मार्ग पर चले ,और इस मार्ग पर अगर कोई बच्चा नहीं चलना चाहता है, तो हमें बुरा लग जाता है।
बच्चों के परवरिश के बारे में मेरा यह मानना है कि जब बच्चे एकदम छोटे हो ,तब उनकी परवरिश बहुत ही स्नेह, प्यार दुलार से करना चाहिए लेकिन जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता जाए उसे उसके निर्णय खुद करने देना चाहिए ।
पढ़ाई के विषय में भी उसे जो पढ़ना अच्छा लगता हो, पढ़ने दे जिस खेल में रुचि हो, वह खेल खेलने दें ।ड्राइंग ,पेंटिंग, आर्ट, डांस, जिसने भी उसकी रुचि दिखाई दे, उसे आगे बढ़ने दें। हमने बच्चों को जन्म जरूर दिया है, पर बच्चे हमारी प्रॉपर्टी नहीं है। इस बात को लेकर हमें आगे बढ़ना है। उनके निर्णय क्षमता का विकास करना है ।उनके निर्णयों का सम्मान करना है। जीवन में उन्हें उड़ने के लिए पंख देना है।
जिस तरह से हम बच्चे की परवरिश करेंगे, वैसा ही उसका विकास होगा, और हर मां बाप की चाहत तो यही रहती है कि हमारे बच्चे हमसे एक कदम आगे बढ़े ,तो इसके लिए हमें उन्हें स्वतंत्र निर्णय की क्षमता लेने की ओर विकसित करना होगा।
उनका पालन पोषण भले ही मजबूती से करें, लेकिन बाद में उन्हें मुक्त कर दे, ताकि वे अपना जीवन अच्छे से जी सके और एक अच्छे नागरिक बन कर समाज की सेवा कर सके, आगे बढ़ सके।
हमें उन पर अपने निर्णय को थोपना नहीं है, चाहे बेटा हो, बहू हो ,बेटी हो ,दामाद उन्हें खुला आसमान दे, ताकि वे ख्वाब भी देख सकें, और उड़ भी सके। प्रत्येक माता-पिता से मेरा यही कहना है ,जब मार्गदर्शन लगे और वह पूछे तब जरूर दें।
मेरी तो यही राय है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें