रह न जाए बाकी
रह न जाए बाकी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कुछ बातें कह चुके हैं ,
कुछ बातें रह न जाए बाकी
ना करें वक्त का इंतजार,
कर ले बातें सारी बाकी,
माता पिता की बातें दिल को छू जाती है तो,.
उनसे गले मिलना रह न जाए बाकी,
मां बनाती है ,प्यार से खाना, मां के प्यारे हाथों को चूमना रह न जाए बाकी
प्यारी प्यारी पत्नी घर संभालती हुई , भले ही अस्त-व्यस्त नजर आए, पर धीरे से उसके गालों को थपथपा कर कहना" कितनी प्यारी हो तुम" रह न जाए बाकी,
प्यारा सा हमसफर सारी दुनिया से जूझ पर जब आए, उस साथ को महसूस करना उनको अपने आसपास,तो गले लग कर मिलना रह न जाए बाकी,
बच्चे भले हो दूर या पास, पर महसूस करना सदा अपने आसपास ,
जब भी मिलो गले लगा कर प्यार से मिलना रह न जाए बाकी ,
जड़े कितनी भी गहरी हो, रिश्ता कितना भी प्यारा हो, इंतजार कितना ही लंबा हो,
पर इजहार रह ना जाए बाकी,
समय बड़ा बेदर्द है ,कब किसका साथ छूट जाए,
कब कोई काल आखरी काॅल हो जाए, कब कोई काल का गाल हो जाए,
अपने दिल की बात रह ना जाए बाकी,
ना रहना कभी भी अपने आप मे मगरूर ,
किसी न किसी के काम नहीं आना जरूर
दिल की दिल में ना रह जाए बाकी ।
Bahut sunder
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंBahut sundar shaista
जवाब देंहटाएं