इतने सरल हो जाएं
इतने सरल हो जाए
आज मम्मी की पहली पुण्यतिथि पर आंखें नम हो गई, पर आज इस समय जब पूरे विश्व पर और मेरे प्यारे भारत पर संकट का दौर आया है, कई अपनों की पीड़ा से यह दिल गुजर रहा है, कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है ऐसे समय में दिल रोता है ।मन में बहुत तकलीफ होती है, फिर मैं सोचती हूं ,यह कठिन समय हमें तकलीफ दे रहा है, और प्रभु और समय हमको ताकत दे रहा है कि हम तकलीफों के साथ जीना सीखें।
पीछे मुड़कर देखती हूं, तो ऐसा लगता है कि हमें हमारी मां जन्म देती है, परवरिश करती है लाड़ दुलार से बड़ा करती है, फिर एक समय ऐसा होता है आता है ,जब बेटी मां बन जाती है और अपनी मां की केयर करती है। जीवन के राह में चलते चलते हमें कितने लोगों का प्यार, साथ,अपनापन मिलता जाता है। एक मां के रूप में ,एक बेटी के रूप में, बहू के रूप में, बहन के रूप में ,साथी के रूप में, सखी के रूप में और जो भी हमारे जीवन की बगिया के फूल होते हैं जो हम से जुड़े रहते हैं ।उनका प्यार पाकर हम जीवन को खुशनुमा बना कर चलते रहते हैं। मैं मेरे स्वयं के जीवन का कहूं तो अपनी मां से भरपूर प्यार पाया, बड़ी मां से भरपूर प्यार पाया ससुराल आई तो मां सदृश्य बाई से बहुत प्यार पाया ।प्यारी-प्यारी नंदे ,देवरानी ,बड़ी बहनें , छोटी बहने़ ,अपनी सखियां, बेटी और गृह सहायिका भाभी कब मां बन गई ,समझ में ही नहीं आता सभी इतने प्यार और अपनेपन से रहते हैं, और ऐसा लगता है कि हम हमारे जीवन को जितनी सरलता से बिताते जाते हैं, इतना अपनापन और प्यार हमको मिलता जाता है ,कभी हम उनकी मां बन जाते हैं, कभी वह हमारी मां बन जाते हैं, मेरे कहने का आशय यह है कि मां हमारे जीवन से कभी जाती नहीं। वह सदैव हमारे साथ विद्यमान रहती है। हमारे कार्य में ,हमारे व्यवहार में ,हमारे आचरण में, हमारी बोली में सदैव हमारे साथ साथ चलती है, और हमारे जीवन की सरलता के साथ साथ में जीवन की राह में जुड़े कई लोगों का प्यार मिलता चलता जाता है, और हमारा जीवन खुशनुमा बनता जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें