प्यारी आश्वी का प्यारा सपना

शीर्षक
" प्यारी आश्वी का प्यारा सपना"

 आश्वी प्यारी सी बालिका है, बहुत शरारत करती है, और बहुत सारे प्रश्न भी पूछती है।  आश्वी अपने दादा ,दादी पापा मम्मी ,बुआ और पूरे परिवार की जान है।
 आश्वी का जन्मदिन आने वाला है, वह सोच रही है, इस कोरोना में मेरा जन्मदिन कैसे मनेगा ?
उसे बहुत बुरा लग रहा है। जब से यह संकट आया है, तबसे  ना तो वह दादा दादी के साथ मंदिर जा रही है, ना गार्डन जा रही है, पापा मम्मी पंपी चाचू की दुकान पर आइसक्रीम खिलाने भी नहीं ले जा रहे। वह बड़े दादा, दादी से मिलने भी नहीं जा पा रही। उसे बहुत बुरा लग रहा है।
 वह सोच रही है, मेरा जन्मदिन कैसे मनेगा?
 मैं कैसे केक काटूँगी? 
 मेरे परिवार वालों को कैसे बुलाऊंगी ?
इस कोरोना ने तो हम सबको बहुत ही मुसीबत में डाल दिया है। ना कोई हंस रहे हैं, क्योंकि सभी के मुंह पर मास्क लगे हुए हैं। ना कोई किसी से मिल रहा है। पापा और मम्मी ने उसके हाथ धुला धुला कर उसे परेशान कर रखा है ।नन्हे सी आश्वी कहीं भी नहीं जा रही, जरा सी बाहर भी निकलती है तो मुंह पर मास्क लगाकर।
 उससे बहुत ही बुरा लग रहा है। इन सब बातों को ख्याल करते करते उसे नींद आ गई।
 नींद में उसने प्यारा सा सपना देखा। सभी परिवार वाले उसका जन्मदिन मनाने इकट्ठे हुए हैं। सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने मुंह के मास्क को हटा दिया है, और सभी तालियां बजा रहे हैं, क्योंकि यह जो कोरोना संकट है, वह पूरी दुनिया से चला गया है, मेरे भारत देश से भी चला गया, और मेरे शहर से भी चला गया। आश्वी की बहुत खुश हो गई, और अपना जन्मदिन खुशी खुशी मनाने लगी, वह ताली बजा रही थी केक काट रही थी।   खुशी के मारे उसकी नींद खुल गई और अपनी मम्मी से लिपट गई। मम्मी ने प्यारी बिटिया से कहा," बहुत जल्दी ही तुम्हारा सपना सच होने वाला है, और हम सब तुम्हारा जन्मदिन बहुत ही खुशी से मनाएंगे।

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ