आप बहुत याद आओगे

आदरणीय बाई जी के चरणों में वंदन🙏🙏🙏 श्रद्धांजलि🙏🙏🙏🙏🙏 
मेरे पास लिखने के लिए शब्द नहीं है ।आपका  असमय चले जाना मन को बहुत व्यथित कर गया है। कभी सोचा ही नहीं था , आप हम सबके सबको छोड़कर ऐसे ही चले जाएंगे।
 आप तो पूरी तरह जिंदगी से भरपूर थे ।हरदम हंसना, मुस्कुराना, अच्छे से तैयार होना जीवन के संकटों को भी आपने हंसते-हंसते सहन किया, और मुस्कुराना नहीं छोड़ा। अभी भी विश्वास नहीं होता कि आप चले गए हैं।  पिछले माह की 20 मार्च को हम दोनों आपसे मिले थे, खूब अच्छे से बातें भी की और इस 20 अप्रैल को आप चले गए। आपका  असमय जाना हम सबको बहुत खटक रहा है। आप इस दुनिया से भले ही चले गए हो, लेकिन आप की स्मृतियां सदैव हमारे साथ रहेंगी। आपका प्रेरणा से भरा जीवन हम सबके जीवन को प्रेरित करता रहेगा। हम आपको कभी भी भूल नहीं पाएंगे। मुझे ऐसा लगता है, जैसे आप मुझे अभी  मिले हो और कह रहे हो "और सुधा जी" पिछले वर्ष 28 अप्रैल को मैंने अपनी मां को खोया और इसी 20 अप्रैल को मैंने अपनी दूसरी मां  को खो दिया। व्यथा की घड़ी में हम सब एक परिवार हैं, और पूरी तरह से सब साथ-साथ हैं। ईश्वर हम सब को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे और धार्मिक भावना से ओतप्रोत आपका जीवन आपको मोक्ष प्रदान करें वीतराग प्रभु से यही भावना भाते हैं।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ