मैं मजदूर हूं

1 मई मजदूर दिवस पर मजदूरों को शुभकामनाएं
 मैं मजदूर हूं 
मैंने बनाए ताजमहल,
 मैंने बनाए बड़े-बड़े महल
 फिर भी ऊपर वाले का कोई कसूर हूं
 मैं मजदूर हूं 
मैंने बनाए बड़े-बड़े स्कूल जहां मेरे बच्चे पढ़ ना सके
 मैंने बनाए बड़े-बड़े अस्पताल जहां मजदूरों का इलाज हो न सका
 मैंने बदले दुनिया के हालात पर अपने  हालातों को बदल ना सका 
मैंने किया दुनिया को रोशन 
पर मेरे घर में आज भी अंधेरा है
 मैंने बनाई दुनिया को जीतने के लिए सड़कें 
पर मैं आज भी सोता हूं फुटपाथों पर
 मेहनत का दूसरा नाम हूं मैं,
 दुनिया सुबह में पहुंच गई,
 पर  मैं अभी भी शाम में हूं 
दुनिया के रंगमंच पर सबसे अनोखा किरदार हूं
 सारी जिंदगी नगद है ,
पर शायद उधार हूं मैं 
मैं नींव का पत्थर हूं ,
अपने नक्काशी से कलाकृतियों को संवारता हूं,
 पर अपने जीवन की विडंबना से खुद ही हारता हूं
 कोरोना का प्रहार है
 मेरी मजबूरी पर मार है 
कैसे खिलाऊ बच्चों को रोटी ?
ना सुनता कोई मेरी पुकार 
कोई भी सरकार है ।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ