बच्चों के विकास के लिए
बच्चों के विकास के लिए टिप्स :::::::::;
सुधा मूर्ति एवं नारायण मूर्ति की सलाह;;;;;;;;;;;;
सुधा अम्मा के नाम से मशहूर सुधा मूर्ति सदैव अलग अलग तरीके से प्रेरित करते हैं ।उनके शक्तिशाली शब्द, उनके दृढ़ संकल्प और उनके सराहनीय कार्य सदैव हम सब में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं ।
आदरणीय सुधा मूर्ति जी ने भारतीय माता-पिताओं के लिए अपने बच्चों की परवरिश के लिए कुछ टिप्स साझा की है।
उन्होंने अपनी खूबसूरत किताबों के माध्यम से बहुत सारा संदेश दिया है।
वे कहती हैं
" अपने बच्चों पर हर समय ध्यान केंद्रित मत करो ,अपने बच्चों को सब कुछ जैसे तैराकी ,पियानो, योग ,क्रिकेट कला, में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित ना करें, उन्हें विचार करने दें ,उन्हें सोचने दें उन्हें खाली समय दें और उन्हें अपनी गति से खिलने दे, उदाहरण के लिए यदि आप उन्हें पढ़ाना चाहते हैं ,तो अपना टीवी और फोन बंद कर दें, और स्वयं पढ़ने के लिए बैठ जाए, क्योंकि बच्चे उपदेश की तुलना में उदाहरण से बहुत अधिक सीखते हैं,"।
बच्चों को अनुशासित जरूर होना चाहिए, लेकिन बच्चों को सजा नहीं देना चाहिए। किसी भी कार्य में अंतिम निर्णय बच्चों का ही होना चाहिए।
बच्चों के लिए वह सब कुछ ना खरीदें ,जो आपका बच्चा मांगता है। बच्चे इसके होने से इसकी कमी के दुख को महसूस नहीं कर पाते ,और वह खुशी को खो देते हैं। हां किताबें मांगते हैं तो निश्चित रूप से हर समय दिलाइए।
जब उनसे पूछा गया कि बच्चों की शादी के बाद बच्चों के साथ रहे या ना रहे तो उन्होंने कहा "बिल्कुल नहीं बच्चों को अपना घर बसाने देना चाहिए और हमें अपना जीवन स्वयं व्यतीत करना चाहिए, अच्छा होगा हम जीवन की दूसरी पारी अच्छे से खेलें, खूब यात्राएं करें और अपना मनपसंद काम करें"
सुधा मूर्ति ने तो बच्चों के लिए बहुत अच्छे सुझाव साझा किए हैं ।
माताओं के लिए उन्होंने कहा है कि मातृत्व महिला को बहुत कुछ महसूस कराता है। बच्चों पर बहुत सारा समय खर्च कीजिए ,जब तक कि वह 14 साल के ना हो, उसके बाद उन्हें आप की आवश्यकता नहीं है ।उनके स्वयं के निर्णय शक्ति विकसित होने दीजिए, बच्चों को घर के बाहर नायकों की आवश्यकता नहीं है, वह वही सीखते हैं जो उनके माता-पिता करते हैं।
इसी प्रकार इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी अपने बेटी अक्षता को भावनात्मक पत्र लिखा, और कहा कि सभी समझते हैं कि मातृत्व ही किसी महिला के जीवन में परिवर्तनों का समुद्र लाता है ,लेकिन एक पिता होना भी एक आदमी को बदलने का अवसर देता है। एक पिता अधिक संवेदनशील और समझदार जिम्मेदार बन जाता है। इसलिए यह कहा गया है कि "एक पिता और बेटी के बंधन से अधिक सुंदर कुछ भी नहीं है "
पिता एक बच्चे के व्यक्तित्व को आकार देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं ,और यही उनके छोटे स्वर्गदूतों के प्रति उन्हें सुरक्षात्मक बनाता है।वे अपने बिटिया को लिखते हैं आपके जन्म ने मेरे जीवन का मानदंड बढ़ाया, मेरी बातचीत अधिक विचारशील और परिपक्व हो गई ।मैं गुणवत्तापूर्ण और विचारशील हो गया। प्रतिष्ठित और परिपक्व हो गया। मुझे ऐसा लगा कि मुझे हर इंसान के साथ अधिक संवेदनशील और विनम्र व्यवहार करने की आवश्यकता है, मुझे ऐसा महसूस होता है, जब तुम बड़े हो जाओ और पीछे मुड़कर अपने माता पिता को देखो तो तुम्हें गर्व का अहसास हो और यह एहसास कभी नहीं हो तुम्हारे माता-पिता ने कुछ गलत किया ।
आपकी मम्मी ने आपको सादगी और तपस्या का महत्व बताया। आज भी हमारा जीवन बदल गया है, हमारे पास बहुत सारा पैसा है लेकिन आज भी हम हमारी जीवन शैली को सरल बनाए हुए हैं।
जीवन में सबसे सरल चीजें मुफ्त में मिलती हैं ,और उनसे हमें खुश रहने की प्रेरणा मिलती हैं।
नारायण मूर्ति ने अपने बच्चों को हमेशा रिक्शे में भेजा, ताकि उनकी सामाजिक परिपक्वता मजबूत हो सके, वह समझ सके, खिलखिला सके और दुनिया में एक बेहतर इंसान बन सके ।
आइए, इन महान हस्तियों से प्रेरणा लेकर हमारे बच्चों के जीवन में भी नया संदेशा लाये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें