सुमुखी तुम बहुत सुंदर हो
मेरी लघु कथा
शीर्षक :::"सुमुखी तुम बहुत सुंदर हो"
मैंने आभासी पटल पर अपनी एक कहानी लिखी, और उस पर आदरणीय नीरजा जी का धवन का कमेंट था," सुमुखी तुम बहुत सुंदर हो"
इस कमेंट को पढ़कर मैं मुस्कुरा उठी और जब भी स्मृति में आया एक मुस्कान आ गई।
साहित्य संसद मंच द्वारा जब विषय चयन के लिए मेरा और नीरजा जी का नाम प्रस्तावित हुआ, तब मैंने उनसे संपर्क किया। उनकी मधुर वाणी मेरे हृदय को झंकृत कर गई। वह मुझसे बड़े हैं, सभी अनुभवों में मुझसे श्रेष्ठ हैं ।उनसे बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। अंत में बातचीत के अंत में मैंने उन्हें कहा, आप अपने मुंह से कहिए ना, तब उन्होंने कहा" सुमुखी तुम बहुत सुंदर हो, तन से भी और मन से भी"
उनसे बातचीत करके मेरा मन प्रसन्न हो गया। बातचीत में हम दोनों ने इस बात को भी स्वीकार किया कि इतनी बड़ी दुनिया में किसी का किसी से भी किसी प्रकार का संपर्क किसी न किसी संजोग का परिणाम होता है। प्रारब्ध हमें किसी विशिष्ट उद्देश्य की पूर्ति के लिए आपस में मिलवाता है ।मुझे इस बात में सच्चाई भी लगी।
मैं अपने मन में सोचने लगी सचमुच बहुत से मित्र आभासी पटल पर मिले पर हमारे लिए कितने विशिष्ट हो गए। हमारे जीवन का दर्शन संवारने में सभी का सहयोग मिलता है ।
लॉकडाउन में लेखन कार्य में सक्रिय होना, फिर साहित्य संपदा मंच से जुड़ना ,आदरणीय डॉक्टर कनक पाणि जी, आदरणीय ज्योति व्यास जी द्वारा उत्साह पूर्वक विषय का चयन और फिर लिखने का उत्साह, मेरे मन को लेखन के प्रति अनुरागित करता रहा। इसी आभासी पटेल ने मुझे आदरणीय सुधा जी शर्मा, मीना दत्ता जी, अनुपमा जी, सीमा वर्मा जी पूर्णिमा शर्मा जी , नीना जी और कई परम मित्रों, भाई, सखियों से मिलाया । पुष्पा कुमारी, दुष्यंत भाई ,से बात भी हुई ।आदरणीय दास जी से मैसेंजर पर बात हुई ,मुझे लगता है ,हम सब एक विशिष्ट उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस आभासी पटल पर एकत्र हुए हैं, और यह एक अद्भुत संयोग है। यह अद्भुत संपर्क और संयोग हमारे जीवन में प्यार, सहयोग, अपनेपन के फूल खिलाते रहे, यही भावना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें