आओ हम बच्चे बन जाएंगे
आओ हम बच्चे बन जाए
मेरी बड़ी ननंद अकेले रहते हैं । इस कोरोना संकट में भी अपनी जीवन ऊर्जा को बनाए हुए हैं। साठ साल की उम्र है, घर के सभी काम खुद करते हैं ,खुश रहते हैं ।मैं हर दिन उनसे फोन पर बात करती हूं। वह मुझे कहते हैं, भाभी मैं तो बच्चे जैसी रहती हूं। सुबह उठकर चाय पीती हूं। घर की सफाई करती हूं ।अपने लिए थोड़ा नाश्ता बनाती हूं ।नहा धोकर पूजा पाठ करती हूं, और फिर अपने लिए खाना बना लेती हूं ,फिर सो जाती हूं। शाम को थोड़ी देर गच्ची में बैठ जाती हूं ,बाहर का माहौल देख लेती हूं, मन को खुश कर लेती हूं ।
मुझे 25 दिन हो गए घर से बाहर नहीं निकली। दूध वाला दूध दे जाता है ,सब्जी का ठेला आता है तो ले लेती हूं, ना न्यूज़ देखती हूं, ना पेपर पढ़ती हूं, ना व्हाट्सएप खोल कर देखती हूं ।सभी चीजों को इग्नोर कर रही हूं ,जैसे एक बच्चा कैसे रहता है, सब भूल जाता है, अपना खाना पीना याद रखती हूं ,भगवान का नाम लेना याद रखती हूं, आपका फोन आ जाता है तो सबकी खबर पूछ लेती हूं। अपने दिमाग में इधर उधर की बातें नहीं लेती हूं। नकारात्मक कुछ भी नहीं सोचती ।भगवान सब अच्छा करेगा, ऐसा सोचती हूं ,और यह भी सोचती हूं कि मैं अपने आप को स्वस्थ रख लूं मेरी सबसे यही बड़ी परीक्षा यही है। अगर किसी की परेशानी को मैं जान भी लूंगी तो मैं क्या कर सकूंगी ?
मुझे उनकी यह बात सबसे अच्छी लगी कि मैं तो एक बच्चे के समान रहती हूं। आइए, संकट के इस दौर में भी हम बच्चे बन जाएं, और बहुत सारी दुविधाओं से बच जाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें