मनपसंद

                🌹  मनपसंद🌹
❤❤❤❤❤❤❤❤
 आजकल मैं  अपना मनपसंद करती हूं, 
सुबह उठकर अपने हमदम के साथ चाय पीती हूं ,
अखबार की खबर पढ़कर उनसे बहस करती हूं,
 प्रेमचंद, अमृता प्रीतम, मालती जोशी, टैगोर ,सुधा मूर्ति को पढ़ती हूं,
 काजल बेन, राज दीदी, सोनू शर्मा ,सद्गुरु ,के वीडियो सुनती हूं,
 फेसबुक , ब्लॉग पर अपने मन का बहुत सारा लिखती हूं,
 यूट्यूब पर छोटी कहानियों के माध्यम से बच्चों व बड़ों से जुड़ती हूं ,
अपने मन का कहती हूं, अपने मन का करती हूं,
 दया ,करुणा ,प्रेम ,सहयोग, व स संवेदनाओं का, संसार बनाने की कोशिश करती हूं,
 आजकल मैं अपना मनपसंद करती हूं।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ