छोटी सी जिंदगी

छोटी सी जिंदगी

 छोटी सी जिंदगी है किसी के काम आ सकूं,
 किसी उदास चेहरे पर मुस्कान ला सकूं ,
प्रेम ,सहयोग, संवेदनाओं, का संसार बना सकूं ,
खुश होकर अपना, पसंदीदा गीत गुनगुना सकूं,
 अपने हमकदम के साथ, हमकदम बनके चल सकूं,
 खुश रह सकूं ,किसी को खुश कर सकूं,
 बहुतेरे होंगे नाम वाले, बेनाम बन सकूं ,
अपनों के साथ ही, गैरों को हंसा सकूं ,
जीवन की सरगम को ,अंतिम सांस तक गा सकूं।

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ