खुशी का गणित
खुशी का गणित
खुशी हमारे सोचने में हैं। हमारे समझने में है।
खुशी को अगर हम गणित के रूप में देखें और हम माने कि हमारे जीवन की 100% चीजों में 90% चीजें सही चल रही है तो हम ईश्वर के प्रति, परिवार के प्रति आभार मानकर जीवन की खुशियों को सही रूप में मान सकते हैं।
एक रिसर्च किया गया था 100 व्यक्तियों पर उनमें कुछ बहुत पढ़े लिखे थे, कुछ कम पढ़े लिखे थे कुछ गांव से थे, कुछ शहर से थे सब में अलग-अलग भिन्नताएं थी। लेकिन सभी अपने जीवन में संघर्ष करके सफलता को प्राप्त किया था। आर्थिक संपन्नता को प्राप्त किया था ।
रिसर्च में यह पाया गया कि बहुत सारी विषमताओं के बावजूद भी एक समानता मिली की सभी की दृष्टिकोण में हर वस्तु को, व्यक्ति को, स्थिति में अच्छाई देखने की आदत थी।
कहने का आशय यही है कि अगर हमारी नजरें प्रकृति के हर नजारे में कुछ अच्छाई देखने की कोशिश करती है ,किसी व्यक्ति के स्वभाव में भी अच्छाई देखने की कोशिश करते हैं, तो दुनिया की समस्त खुशियां हमको मिल सकती है ,क्योंकि जिंदगी हमें देती नहीं है, हमें लौटाती है ।
अगर हम खुश होंगे, खुश मन से किसी को देखेंगे तो हमें अवश्य ही खुशी मिलेगी।
अगर हमें कोई सफल दिखाई देता है, तो अगर हम यह मान लेते हैं कि उसके तो भाग्य ही प्रबल है तो इसके मायने यह है कि आपने अपने आप को भाग्यहीन मान लिया ,और अगर हम उस सफल व्यक्ति के संघर्ष को देखते हैं, तो हम उस से प्रेरित हो सकते हैं, और हमारे जीवन को उसी राह पर आगे बढ़ा सकते हैं।
जीवन में जिन्होंने भी सफलता पाई है, उसके पीछे उनका लंबा संघर्ष रहा है।
हमें सफल व्यक्तियों के संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए हमारे अंदर की जो ऊर्जा है ,उसका उपयोग अच्छे कार्यों में करना चाहिए ।यही खुशी की परिभाषा है।
यही खुशी का गणित है। जीवन में हम सब छोटी छोटी बातों के लिए परेशान होते रहते हैं ।
कभी चाय फीकी की बन गई तो गुस्सा आ जाता है, कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो गया तो गुस्सा आ जाता है ,कभी कोई हमारे टाइम टेबल के अनुसार काम नहीं हुआ तो गुस्सा आ जाता है, पर हम सोचे कि एक छोटी सी बात के लिए हमने अपने अंदर कितनी मानसिक ऊर्जा को खो दिया, जो ऊर्जा बहुत अच्छे कामों में लग सकती थी।
होना तो यह चाहिए कि जिन बातों से गुस्सा आ रहा हो उसे हम छोड़ दें ,चाय फीकी बनी हो तो रसोई घर में जाकर शकर ले आए, नमक ज्यादा हो तो , दूसरी किसी चीज से काम चला लेना और अगर कोई हमारे टाइम टेबल का नियोजन नहीं कर पा रहा हो तो उसे माफ कर दें।
छोटी-छोटी चीजें हमारी खुशियों को नुकसान पहुंचाती है।
अगर ईश्वर ने हमारे जीवन में 90% सही किया है तो क्यों ना हम उस 10% को इग्नोर कर दें, और आगे बढ़े।
जीवन में कभी कभी हम बहुत छोटी बातों पर अपने आप को उग्र कर लेते हैं। रिक्शा वाले का बिल ₹45 का बना और हमारे पास ₹50 हैं, तो ₹5 के लिए चिक चिक ना करके उसे माफ कर दें। सब्जी वाले से भी इसी प्रकार का व्यवहार करें ।
10% को इग्नोर करने से हम जीवन में बहुत सारी परेशानियों से बच सकते हैं ,और अपने आप को खुश रख सकते हैं। हमने तो यह सोचना चाहिए कि सब कुछ तो अच्छा हो रहा है ,अगर कुछ ज्यादा भी चला गया तो कुछ भी बिगड़नेवाला नहीं है ।
अगर हमारे संपर्क में आने वाले, हमारे काम में सहयोग देने वाले, हमारे ग्रृह सहायक, हमारे ऑफिस के चपरासी, इन सब का हमने अगर थोड़ा सा सहयोग कर दिया ,थोड़ा प्यार से बात कर ली तो हमारा क्या बिगड़ेगा? बदले में हमें मिलेगा ढेर सारा प्यार, ढेर सारी खुशियां ढेर सारा सहयोग।
जीवन तो ईश्वर का दिया गया अनमोल उपहार है हम सबको। जीवन बहुत ही सुंदर है और हमको इसे बहुत ही सुंदर बनाना है, और ऐसा मान लीजिए कि यह हमारे जीवन का एक प्रोजेक्ट है और इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे तो अपने आसपास खुशियां ही खुशियां प्राप्त करेंगे, यही सफलता का मूल मंत्र बन जाएगा।
छोटी छोटी चीजें अगर हम ध्यान रखते हैं तो हमारा जीवन बहुत सुखद बनेगा।
सुंदर रचना
जवाब देंहटाएंबहुत खूब कहा आपने खुश रहना और खुश करना जीवन का अनुपम उपहार है।
जवाब देंहटाएंBahut badiya rachna shaista
जवाब देंहटाएं