love in Tokyo..........

बचपन ताक झांक की गलियों से
      
       लव इन टोकियो

 जब भी कभी बचपन की बातों को सोचती हूं, तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है ,और इस बात के लिए साहित्य संपदा को पुनः पुनः धन्यवाद देने को मन करता है। जिसनेबचपन की गलियों में झांकने का मौका दिया। जब मैं कक्षा तीसरी चौथी में थी मेरी प्यारी सहेली  रेखा  है बड़ी प्यारी , लेकिन तोड़फोड़ में उसका बहुत मन था ।जब मेला लगता था तब मुझे लव इन टोकियो (बालों में लगाने के) मुझे बड़ा शौक था, और हर साल मेरी मम्मी मुझे चार-पांच जोड़ी लव इन टोकियो दिलाती थी।
 मैं अपनी दोनों चोटी में वे सुंदर-सुंदर लव इन टोकियो लगाती, लेकिन मेरी सहेली रेखा जब भी मेरी चोटी में वे लव इन टोकियो देखती एकदम से खींच लेती, भाग जाती और उनको तोड़ देती। मैं रोने लगती और मैं कहती कि मत तोड़े ,मत तोड़े, लेकिन वह तोड़ती।
 मैं कुछ दिन नाराज रहती, फिर बाद में बोलने भी लग जाती, क्योंकि बचपन ऐसा ही होता है। ना जाने कितने लव इन टोकियो उसने मेरे तोड़े, फिर भी हमारी दोस्ती नहीं टूटी ,आज भी उसकी शरारते जारी है। कुछ न कुछ बोलती रहती है, उसकी बात कहने का अंदाज ही दूसरा है। लेकिन बचपन की यही दोस्ती आज भी किसी भी प्रकार के गम में भी चेहरे पर मुस्कान ला देती है, और मेरी प्यारी सहेली रेखा कि मुझे याद दिला देती है।
 बचपन ऐसा ही होता है।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. बचपन की यादें ,मिटाये नही मिटती।पल पल रोम रोम में रचा है।

    जवाब देंहटाएं
  2. मेडम बचपन की कहानी पढ़कर बहुत ही मजा आ गया मुझे भी अपना बचपन और बचपन की सहेलियां याद आ गई बहुत बहुत बधाई Thanks मेडम shaista khan

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ