मितव्ययिता और समानता का पाठ

मितव्ययिता और समानता का पाठ

 श्रीमती सुधा मूर्तिजी जो इंफोसिस की चेयर पर्सन है, प्रख्यात लेखिका भी हैं, और बहुत दान भी करती हैं। वे अपने बच्चों से जुड़े प्रसंग के बारे में बता रही थे।
 जब उनका बेटा रोहन  13 वर्ष का था ,तब वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी पर एक फाइव स्टार होटल में गया, और आकर अपनी मम्मा को बताया की पार्टी बहुत अच्छी थी, और कुछ दिन बाद उसका भी जन्मदिन आने वाला था ,तो वह सोच रहा था कि मैं भी अपना जन्मदिन फाइव स्टार होटल में मनाउगा।
 सुधा मूर्ति जी उनकी उसकी मंशा समझ गई और अपने बेटे से कहा कि नहीं, तुम्हारे दोस्त ने अपना जन्मदिन फाइव स्टार में मनाया यह उनके माता-पिता की इच्छा थी, और इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है। माता पिता के पास अगर पैसे हैं, तो वह चाहे जिस रूप में उन्हें खर्च कर सकते हैं, लेकिन मैं तुम्हें फाइव स्टार होटल में जन्मदिन मनाने की इजाजत नहीं दे सकूंगी ।
रोहन ने पूछा क्यों? मम्मा आप तो हमेशा हिसाब ही देखती रहती हैं, और हमेशा हमको खर्च करने के लिए मना कर देती हैं। तब सुधा मूर्ति जी ने समझाया कि तुम्हारे दोस्त का एक बच्चे पर कितना खर्च हुआ, उसने कहा करीब ₹1000, कितने दोस्त थे, 50, तो कितना खर्चा हुआ होगा? रोहन ने बताया 50,000 
 सुधा मूर्ति जी ने बेटे को समझाया कि बर्थडे की पार्टी के लिए ₹50000 खर्च करना व्यर्थ है, जैसे तुम और अक्षिता हो वैसे ही अपना जो ड्राइवर है उनके भी दो बच्चे हैं और वह भी ब्रिलियंट है ,तुम्हारे ₹50000 खर्चा करने की बजाए उसमें से कुछ राशि तुम उन बच्चों की शिक्षा पर लगाओगे तो यह एक सार्थक पहल होगी। तुम मुझे इस बारे में 3 दिन बाद सोच कर बताना। हां, मैं तुम्हारे जन्मदिन पर कुछ ना कुछ जरूर करूंगी ,मेरी तरफ से तुम्हारे सभी दोस्तों को समोसा, फ्रूटी जरूर खिलाएंगे।
 3 दिन बाद रोहन कहता है कि अम्मा आप सही कहती हैं ,बस मेरे जन्मदिन पर समोसा फ्रूटी के साथ गुलाब जामुन भी रखना। सुधा मूर्ति हंस पड़ी ,और उन्होंने अपने बच्चे रोहन का जन्मदिन इसी तरह मनाया।  रोहन के हाथों से ही अपने ड्राइवर साहब को कुछ राशि  थमाई ,जिससे कि उनके बच्चों को शिक्षा में मदद मिल सके।
 अगला उदाहरण सुधा मूर्ति जी कहते हैं, अगर हम हमारे बच्चे को समानता की शिक्षा देते हैं, तो हमारे घर का व्यवहार भी ऐसा होना चाहिए।
 हमें हमारे घर के ग्रृह सहायकों के साथ भी सम्मानजनक ढंग से प्रस्तुत होना चाहिए।
 बच्चे जो देखते हैं ,वही सीखते हैं, क्योंकि उनमें अनुकरण की प्रवृत्ति होती है।
 वह कहती हैं कि मैं अपने बेटे से, बेटी से,  14 वर्ष की उम्र से ही उनसे ऐसी बातचीत करके समझाने लगी थी।
 एक बार मेरे बेटे ने कहा की मम्मा आप समानता की बात करते हैं, तो क्या हमारे घर की कुक हमारे साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा सकती है। सुधा मूर्ति ने कुछ सोच कर कहा बिल्कुल खा सकती हैं ,और उन्होंने कुक कोअपने साथ डाइनिंग टेबल पर बुलाया। कुक को संकोच हो रहा था ,उनके संकोच को देखकर सुधा मूर्ति जी ने कहा कि चलो ,हम खाना खा ले उसके बाद तुम भी इसी टेबल पर बैठ कर खाना खाना।
 वे कहती हैं ,इस बात से मुझे भी बहुत अच्छा लगा कि मेरे बच्चे भी समानता को समझते हैं, और निश्चित रूप से अगर हम ऐसा करते हैं तो हमारे घर के, परिवार के ,समाज के, वातावरण में निश्चित रूप से समानता का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर पाएंगे।
 सुधा मूर्ति जी ने अपने बच्चों को बिल्कुल सामान्य तरीके से बड़ा किया ।उन्होंने कहा "अगर माता-पिता के पास पैसे हैं तो जरूरी नहीं है कि बच्चों को बहुत सारी, लाड प्यार सुविधाएं देकर उन्हें कमी का महत्व मालूम ही नहीं होने दे। उन्हें थोड़े-थोड़े संघर्ष अवश्य करने देना चाहिए। वे जब ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करती थी तभी अपने बच्चों को साथ ले जाती थी और उन बच्चों के बारे में बताती थी कि उन बच्चों को भी शिक्षा ,स्वास्थ्य की सुविधाएं बराबरी से मिलने का हक है। उनके बच्चों ने भी इस बात को सीखा ,और जब युवा हो गए तो उनके बच्चों ने एक चिट्ठी लिखकर अपनी मां के प्रति आदर व्यक्त करते हुए लिखा कि, जब दुनिया के सारे मां बाप सिर्फ अपने बच्चों के लिए सोचते हैं, उस वक्त  आपने दुनिया के सारे बच्चों के लिए सोचा, और इस बात पर हमें गर्व है।
 सुधा मूर्ति जी एक बहुत ही सरल  और सादगी पसंद महिला हैं। उनके जीवन में आडंबर बिल्कुल नहीं है ।उन्होंने पिछले कई वर्षों से कोई शॉपिंग नहीं की। कोई साड़ी नहीं खरीदी। वे समझती हैं यह बहुत ज्यादा चीजें क्यों चाहिए?
 समाज के संसाधनों का समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोग करना ही सच्ची समाज सेवा है। इस तरह से उनकी कई घटनाएं हैं, जिनसे हम हमारे जीवन में प्रेरणा लेकर हमारे बच्चों को भी सद्भाव, सरलता  मितव्ययिता , और समानता का पाठ पढ़ा सकते हैं ।
जय जिनेंद्र 
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ