आपके बच्चे आप की प्रॉपर्टी नहीं है।
आपके बच्चे आप की प्रॉपर्टी नहीं है ।
सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत चिंतित रहते हैं ।अपनी ओर से वे बेहतर से बेहतर देने की कोशिश करते हैं। उन्हें सारी भौतिक सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश भी करते हैं। अच्छे से अच्छे स्कूल में उनके प्रवेश की भी सोचते हैं। प्रत्येक माता-पिता को यह लगता है कि अपने जीवन में जो वे नहीं कर पाए, अपने बच्चों में के माध्यम से पूरा करें ।माता पिता गलत भी नहीं है, लेकिन प्रत्येक माता-पिता को यह भी सोचना चाहिए कि प्रत्येक बालक एक जीवन है ,और उसका जीवन अपना समग्र विकास कर सके ,इस प्रकार की परवरिश हमें देना है ।
बच्चे हमारे माध्यम से आते हैं लेकिन वह हमारी प्रॉपर्टी नहीं है। माता पिता बचपन से ही अपने बच्चों को अपने अनुसार ढालने की पूरी कोशिश करते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रत्येक बच्चा असीमित शक्तियां लेकर पैदा होता है, अतः एक अच्छे माता-पिता का यही कर्तव्य है कि वह अपने बच्चे की परवरिश इस तरह करें ,कि उसका व्यक्तित्व संपूर्ण रूप से निखर सके। माता-पिता चाहते हैं ,बच्चे अच्छे से अच्छे शिक्षण वडिग्री हासिल करें और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें। जबकि हर एक माता पिता को यह सोचना चाहिए कि हमारे बच्चे जीवन में खुश रहे ,और बच्चों को भी माता पिता को यह विश्वास दिला देना चाहिए कि मैं डॉक्टर ,इंजीनियर भले ही ना बन पाऊं ,पर जीवन में कुछ अच्छा जरूर करूंगा ,और इसमें मुझे आपका साथ चाहिए। शिक्षकों की भूमिका भी बच्चों के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण है। एक अच्छा शिक्षक वहीं है जो बच्चों के अंदर पढ़ने की जिज्ञासा उत्पन्न कर दे ,सीखने की तरंग को जगा दे। वह अपनी शिक्षा के माध्यम से बच्चों के अंदर सीखने की रूचि जागृत कर दे, यही काफी है। शिक्षा मात्र सूचनाओं का संग्रह नहीं है। शिक्षा का अर्थ है ,जीवन को समग्र तरीके से जिया जाए ।
अतः शिक्षक बालक और पालक
तीनों मिलकर ही अपने बच्चों के भविष्य को सुंदर, बेहतर और समग्र बना सकते हैं। माता पिता का कर्तव्य यह है कि अपने बच्चों के बचपन को स्वस्थ, सुंदर ,नैतिक गुणों से परिपूर्ण और एक अच्छा दोस्त बनकर ताकि वह अपने दिल की बात खुलकर कर आपसे कह सके इसी किसी बात का प्रयास करना है ।सख्तअनुशासन ,बहुत कड़क व्यवहार से हम बच्चों को नहीं जीत पाएंगे। शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य यही होना चाहिए कि हर बच्चा अपने जीवन को
पूर्ण समग्रता ,सकारात्मकता और खुशी के साथ जी सके, और उसके अंदर छिपे हुए कौशल को बाहर ला सके।
बहूत ही सुंदर Message है।Mem shaista
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर संदेश
जवाब देंहटाएं