आप हो मेरी सबसे प्यारी सखी,
आप हो सबसे अलबेली मेरी सखी,
जब-जब हुई मैं अकेली आप थाम कर उंगली संग चली मेरी,
उदासी में सदैव मुस्कान है भरी,
जब भी मुझे जरूरत हुई प्यारा सा साथ पाया आपका ,
आप से जुड़े कई रिश्ते हैं कभी बहन, तो कभी सखी बनी,
धैर्य का पाठ सीखा है आपसे,
हर विपत्ति से लड़ना सीखा है आपसे,
हर विपदा में पर्वत- सी अचल बनी रही,
गंगा सी- पावन बनी रही,
सेवा धर्म अपनाया है, प्यारी सखी ने ,
सबको गले लगाया है प्यारी सखी ने,
मौन साधना सबसे बड़ी यही सिखाया प्यारी सखी ने,
गुरु की कृपा सदैव बनी रहे प्यारी सखी पर,
कभी कोई मुसीबत ना आए प्यारी सखी पर,
नानी, दादी, और साधिका सभी बन रही हो आप,
मिलती रहे हमें भी आप की छाया,
दूर हो जाएं सब ताप।
बहुत सुंदर भावना औऱ प्यार
जवाब देंहटाएंसे भरा आपका संदेस 🙏😘परिहार mam ki सभी विशेषताओं को आपने बखूबी बया किया है👍👌👌🙏🙏
बहुत-बहुत धन्यवाद आपका आपने मेरी भावनाओं का सम्मान किया आपका परिचय
जवाब देंहटाएंपरिहार मैडम और आपकी दोस्ती के साथ आपने एक दूसरे को समझा और जीवन में साथ बखूबी निभाया है ऐसे ही आप दोनों दोस्त बने रहे ।क्योंकि जीवन में सच्चे दो किस्मत वालो को है मिलते है ।
जवाब देंहटाएं