खाने पीने के अलावा भी है जिंदगी

खाने के अलावा भी कुछ और भी चाहती है जिंदगी 
पलक एक छोटे से शहर की प्यारी सी लड़की बहुत सारे सपनों को संजोकर अपने पति देव के साथ मुंबई आई । उसेखाने बनाने का बहुत शौक था, और उसकी मम्मी ने उसे कहा था ,"पति सेप्रेम पाने का रास्ता पेट से होकर गुजरता है" ।बस यही सोचकर वह सदैव यही  सोचती रहती कि मैं क्या अच्छा बनाऊं ?अपने पति को खिलाऊं, ताकि वह खुश हो सके। सुबह उठते ही प्यारी सी चाय, नाश्ता, रवा ,उपमा, पोहा बनाती। दोपहर के लंच के लिए अच्छा सा खाना बना कर देती और शाम को 4:00 बजे फोन लगा कर पूछती, खाने में क्या बनाऊं? पाव भाजी बनाउ क्या? देव हां बोलते वह तुरंत सामग्री की लिस्ट  बता देती, कभी आलू  कभी सब्जियां, कभी मसाले, देव हमेशा लेकर आते, बस यही रूटीन चल रहा था। एक जैसा रूटीन हर किसी को इरिटेट कर देता है। देव परेशान हो गया ,सुबह नाश्ता, दोपहर का खाना , डिनर इन सब में उसकी जिंदगी उसे सिमटती नजर आ रही थी। आज शाम को भी पलक ने उसे पांव लाने का बोला था, उसके घर जाने कि इच्छानहीं हुई, फोन भी स्विच ऑफ कर दिया और समुंदर के किनारे बैठ गया। और सोचने लगा यह भी कोई जिंदगी है, खाना खाना खाना इसके सिवाय कोई दूसरी बातचीत ही नहीं ,शादी का मतलब सिर्फ खाना ही तो नहीं। पास में ही एक बुजुर्ग दंपत्ति बैठे थे, उन्होंने उसे परेशान देखकर पूछा कि क्या हुआ बेटे? देव ने कहा , कुछ नहीं मेरी पत्नी को खाने के सिवाय दूसरा कुछ सूझता ही नहीं,
 बुजुर्ग दंपत्ति ने हंसकर कहा यह तो तुम्हारी पत्नी का प्रेम है, जो इतनी मेहनत से खाना बनाकर तुम्हें प्यार से खिलाती है और इस तरह से तुम बाहर के खाने से भी बच जाते हो, और इसमें नाराज होने की क्या बात है? अगर तुम्हें बाहर ही जाना हो तुम  प्यार से बोल दिया करो कि आज शाम का खाना बाहर खाएंगे,। घूमने जाओगे तो दूसरी दो बातें भी हो जाएगी, बाहर का टेस्ट भी मिल जाएगा ।
अपने दिल की बात उसे बताओ तो सही, देव को बात गले उतरी और वह अपने घर की ओर चल पड़ा।
 पलक तो पलक पावडे बिछाए उसका रास्ता देख रही थी। इतनी देर क्यों कर दी? फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था, मैं खाने पर तुम्हारा इंतजार कर रही हूं। देव ने मुस्कुरा कर कहा, मेरी प्यारी प्रियतमा, खाना तो हम खाएंगे पर खाने के अलावा भी कोई जिंदगी है ,कल सेटरडे है, हम पूरा दिन बाहर घूमेंगे ,इंजॉय करेंगे, बातचीत करेंगे, क्योंकि खाने के अलावा भी जिंदगी है।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ