ऐसे हैं मेरे पापा

Health and well being  in late life .......

कुर्ता पजामा से अब टी-शर्ट लोअर पहनने लगे हैं मेरे पापा,

 बुढ़ापे में पस्त नहीं मस्त रहने का संदेश देते हैं मेरे पापा,.

 बढ़ती उम्र को खूबसूरत बनाने में लगे हैं मेरे पापा,

 शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जीवन का आनंद ले रहे हैं मेरे पापा,

 वृद्धावस्था का दूसरा नाम  सन्यास नहीं है, संदेशा दे रहे हैं मेरे पापा,
 
बच्चों से लेकर बड़ों के मित्र हैं मेरे पापा ,
,टहलना काम, कसरत मेहनत ,शारीरिक सरगर्मी बनाकर रखते हैं मेरे पापा,
 
देना ही उनका जीवन है ऐसे हैं  मेरे पापा ,
ग्रीष्म की ठंडी छांव व शीत  की धूप है मेरे  पापा,

 दिल अपने पास और धड़कन  बच्चों की होठों की मुस्कान में रखते हैं मेरे  पापा ,

खयालों में भी बच्चों का ख्याल रखते हैं मेरे पापा,

 हर नजर आने वाले से मुस्कुरा कर मिलते हैं मेरे पापा,
 
मेरी मीठी गलतियों पर भी मुस्कुरा देते हैं, मेरे पापा।

 पापा के बच्चे

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ