Housewife Nahin houselife Hun Main....
हाउसवाइफ नहीं हाउसलाइफ हूं मैं
कोरोना ने हाउसवाइफ की कद्र को बढ़ा दिया,
हाउसवाइफ नहीं हाउस की लाइफ हूं मैं,यह सबको जता दिया,
कोरोना में दिनभर उसके व्यस्त रूटीन को देखकर इज्जत करना सिखा दिया,
सुबह उठना, चाय ,नाश्ता, खाना बनाना ,झाड़ू ,पोछा, बर्तन भी करना,
गृहिणी जिसका पूरा घर ऋणी दुनिया में और किसी भाषा में यह शब्द नहीं,
गृहिणी का मन कागज की नाव
जैसी हवा वैसा बर्ताव,
तुम दिन भर क्या करती हो?
मुफ्त की रोटी नहीं तोड़ती हूं मैं
रात दिन खटती हूं मै,
होममेकर बनकर हाउस को होम बनाती हूं मैं,
चंद् ख्वाहिशें , दिल के अरमां अहसास लुटाती हूं मैं
करती हूं अपने अस्तित्व की तलाश, सुबह से शाम पसीने से नहाती हूं मैं
पूरे साल करती हूं काम
फिर भी पगार नहीं लेती हूं मै,
सबकी बातें सुन सुन अंदर ही सह लेती हूं मैं
अपने सपनों को मारती हूं मैं,
दूसरों की खुशियों में खुश हो जाती हूं मैं
हाउसवाइफ नहीं हाउसलाइफ हूं मैं।
सुधा जैन
Very good
जवाब देंहटाएंVery good ji
जवाब देंहटाएं