इंडिया फिर से मुस्कुराएगा
माना कि आज हमें थोड़ा अंधियारा लग रहा है, हम कहीं ना कहीं डर रहे हैं, पर इन सबके बीच भी हमें पूर्ण विश्वास है कि इंडिया फिर से मुस्कुराएगा। निश्चित ही आज डॉक्टर व नर्स जिस तरह से अपनी स्वयं की, परिवार की ,जान की परवाह न करके मरीजों की सेवा में जी जान से लगे हैं, भले ही कुछ असामाजिक तत्व उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं, पर उनका जज्बा नहीं रुक रहा है।
पहले हम समझते थे कि त्याग और बलिदान पुराने समय में ही होते रहे हैं ,लेकिन आज जब हम अपनी आंखों से देख रहे हैं, और कानों से सुन रहे हैं तब इन कोरोना वारियर्स के त्याग, बलिदान को देखकर हम नतमस्तक हैं।
आने वाला कल, आने वाला इंडिया, ऐसा होगा जिसमें माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी बनाना चाहेंगे।
शासन को भी इस दिशा में आगे बढ़कर मेडिकल की बढ़ती फीस में कमी करके अधिक से अधिक डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवा कर्मी बनाने की दिशा में बड़ी पहल करना चाहिए।
इन दिनों पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी ,जवान, बैंक कर्मी इनकी सेवाएं, व्यवहार कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदारी, मानवता, अनुशासन देखकर निसंदेह जनता के मन में इनके प्रति बहुत अधिक सम्मान बड़ा है ।पहले अधिकांश लोग इन्हें भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोरी, आदि के रूप में इनकी बात करते थे ,पर अब इनके दिल में सम्मान की भावना का उदय हो गया है।
मेरा यह मानना है कि एक से बारहवीं तक सैनिक शिक्षा अनिवार्य कर देनी चाहिए ताकि देश का हर नागरिक एक सैनिक के रूप में खड़ा होकर देश की रक्षा के लिए अनुशासित होकर प्रतिबद्ध हो सके,।
मानवता की रक्षा हेतु अभी देश के अमीरों ने, संस्थाओं ने, सभी नागरिकों ने, करोड़ों का दान देकर देश को अभिभूत कर दिया है।
प्रकृति मुस्कुरा रही है, सूर्य अपने रोशनी बिखेर रहा है, नदिया कल कल कर प्रदूषण रहित होकर बहने लगी है ,पक्षी उन्मुक्त होकर गगन में विचरण कर रहे हैं, पशु जंगल में मदमस्त होकर घूम रहे हैं।
गृहिणीया इन दिनों अपने घरों में बड़े ही प्यार से, अपनेपन से मितव्ययिता से, घर को संभाल रही है। सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं ।
इस बात से निश्चित ही गृहिणी के सम्मान में वृद्धि होगी, और बहुत सारे सवालों के जबाव आपको भ मिल जाएंगे जैसे कि, आखिर तुम दिन भर करती क्या हो,?
हमारे घर के काम में सहयोग देने वाली गृह सहायिकाओं, हमारे कचरे को ले जाने वाले सफाई कर्मियों आदि के प्रति भी हमारा नजरिया बदल रहा है ,इनके सम्मान में वृद्धि हो रही है।
बस एक कसक यह है कि हमारे देश की बढ़ती हुई जनसंख्या पर शासन द्वारा ,जनता द्वारा जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उनके पूर्ण फल नजर नहीं आ रहे हैं जैसे ही हम इस त्रासदी से उबरे, जनसंख्या नियंत्रण हेतु कठोर कदम उठाने होंगे, तभी देश विकास की ओर कदम बड़ा सकेगा ।
इन दिनों मनुष्य का चिंतन बदल रहा है, पहले हमें लगता था सामग्री अधिक तो सुख अधिक पर अब लग रहा है संतोष अधिक तो सुख अधिक
यह आपदा हमें सिखा कर जाएगी, सुख बिखेरने में है संग्रह करने में नहीं है।
जीवन का लक्ष्य पेट भरना है पेटी भरना नहीं
अधिक की लालसा रोग वृद्धि व दोष वृद्धि का कारण है
हमें लक्ष्मीपति जरूर बनना है पर लक्ष्मी दास नहीं
अंतहीन इच्छाएं समाप्त तो संघर्ष समाप्त
अमीरी और गरीबी की खाई पाटने की दिशा में हमारे कदम बढ़ेंगे
विवाह समारोहों, धार्मिक आयोजनों ,मृत्यु भोज, आदि पर बहुत ज्यादा खर्च मात्र प्रदर्शन व आडंबर है, इसमें लगने वाला व्यय देश की रक्षा के लिए, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए, शिक्षा के लिए, किए जाने का जनमानस तैयार होगा।
"मुस्कुराने के मकसद हजारों मिलेंगे ,
यह त्रासदी जल्दी ही चली जाएगी,मिलेगा जो जज्बा जीने का हमें, इंडिया की मुस्कुराहट फिर से लौट कर आएगी।"
रचना मौलिक व अप्रकाशित
श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर धार 8989 530 93
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें