lock-down letter - धन्यवाद पत्र
*धन्यवाद पत्र*
प्रिय कोरोना वारियर्स हार्दिक हार्दिक अभिनंदन,"रुक गई आरती, रुक गई अजाननहीं रुका है, डॉक्टर, पुलिस और जवान"
भारत के इतिहास के यह सुनहरे पन्ने स्वर्ण अक्षरों से अंकित किए जाएंगे। विपत्ति के समय साधारण लोग भी असाधारण हो जाते हैं ।आज के इस वैश्विक महामारी के संकट के समय में हमारे देश के डॉक्टर ,नर्सेज पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, जवान, सफाई कर्मी और भी कई लोग जो अपनी जान की परवाह न करके ,अपने बच्चों व परिवार वालों को छोड़कर इस संकट की स्थिति में देश के, मानवता के, सहयोग के, प्यार के, अनुशासन के ,स्वच्छता के, तारणहार बने हैं। यह देश के कोहिनूर हीरे हैं। जिनकी कीमत कर पाना कभी भी किसी के लिए संभव नहीं हो पाएगा ।
_यह धरा के अमूल्य रत्न हैं।_ क्या कहें,* जब इनकी वीरता की गाथाएं देख रहे हैं ,पढ़ रहे हैं। डॉक्टर , नर्सेज के चेहरे पर मास्क लगाने से कैसे घाव हो गए हैं, चेहरे पूरे लाल हो गए हैं।
अपने परिवार वालों के पास जाने में इन्हें डर लगता है, मुश्किल से जाते भी हैं तो बाहर से देखकर वापिस आ जाते हैं। पुलिस जवान भूख लगने पर पानी में बिस्किट गला कर खा रहे हैं।
कुछ लोग जो मानवता के नाम पर कलंक है, इन पर लाठियां पत्थर बरसा रहे हैं ,तलवार चला रहे हैं, पर मजाल है इनमें से किसी का भी जज्बा रुक जाए। कोई पुलिस, जवान, डॉक्टर अपने सुंदर-सुंदर गानों से व्यवहार से जनता का मनोरंजन भी कर रहे हैं। अनुशासन भी बढ़ा रहे हैं ।जनता से घर पर रहने की प्यार भरी मनुहार भी कर रहे हैं। इन सबको बारंबार वंदन है। अभिनंदन है।
प्रिय कोरोना वारियर्स आपके लिए आंखें नम है,हृदय रो रहा है। दिल से आपके लिए आशीष और शुभकामना। इन सब के पहले जब हम भारतीय इतिहास की गौरव गाथा पढ़ते थे ,असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान की गाथाएं पढ़ते थे, चाहे वह महाराणा प्रताप हो, वीर शिवाजी हो, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई हो पन्ना धाय का त्याग हो ,भामाशाह का दान हो, और भी कई बलिदान वाले हैं ,शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव राम प्रसाद बिस्मिल ,वीर सावरकर ,कई क्रांतिकारी इनके त्याग और बलिदान की बातें हमने पढ़ी। इनके बारे में जाना, लेकिन आज जो हम हमारी आंखों से देख रहे हैं , तो पा रहे हैं कि त्याग और बलिदान की गाथाएं अभी भी कम नहीं हुई है।
सभी कोरोना वारियर्स एक इतिहास बन जाएंगे, आने वाली पीढ़ियां इनका जिक्र करके अपने आप को गोरान्वित महसूस करेंगी।
अभी भी इनके माता-पिता इनका परिवार , अभी भी हम अभी भी गौरव के हकदार हैं। ,
वह खून कहो किस मतलब काजिसमें उबाल का नाम नहींवह खून कहो किस मतलब काआ सके देश के काम नहीं* "इस बात को यह सभी को रोना वारियर्स चरितार्थ कर रहे हैं।थैंक्यू कोरोना वारियर्स
🌹🌹🌹❤❤❤ आपकी कृतज्ञ---- संपूर्ण भारत देश की जनता
- प्रेषक-
श्रीमती सुधा जैन
23 त्रिमूर्ति नगर धार
Very Nice shaista
जवाब देंहटाएं