भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव लेखन प्रतियोगिता और लेखनीय सम्मान 2020
🌹 जय जिनेंद्र 🙏🙏
जय गुरु राम
नि शुल्क लेखनी प्रतियोगिता 2020
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव लेखन प्रतियोगिता
सर्वप्रथम आप सबको प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए धन्यवाद
कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन हुआ है, अतः भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाने का इससे बेहतर उपाय कोई और नहीं था।
प्रेषक# श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर धार
भगवान महावीर के चरणों में नमन🙏🙏🙏 आज हम जिन व्याधियों व मार्मिक पीड़ाओ शिकार हैं ,उनका सही व शाश्वत उपचार केवल महावीर स्वामी द्वारा बताए गए मार्ग से ही संभव है । हमें इस मूल्य व सिद्धांत का सरंक्षण व सम्मान करना चाहिए तब ही सच्चे सुख की प्राप्ति हो सकती है। आंतरिक अनेकता में इसी से एकता स्थापित हो सकती है। जीवन और जगत की बीहड़ पगडंडियों में चलते हुए जिन इतिहास पुरुषों ने अध्यात्म वाद के विराट राजमार्ग का निर्माण किया, उनमें भगवान महावीर का नाम सबसे ऊपर है। उनके द्वारा प्रतिपादित अहिंसा, अपरिग्रह, अध्यात्म ,आज की कांपती परंपरा की राह में मील के पत्थर साबित हुई है।
श्रमण भगवान महावीर ने भगवान ऋषभदेव से प्रारंभ हुई जैन परंपरा एवं मूल्यों को व्यवहारिक रूप से पुनः स्थापित किया। भगवान महावीर ने कहा " जियो और जीने दो "अपनी आकांक्षाओं का आकार इतना विस्तृत मत रखो कि दूसरे का अस्तित्व बाधित हो जाए। अपनी आवश्यकता से अधिक का संग्रह अंततः दूसरों का हिस्सा चुराकर ही होगा, इससे न केवल सामाजिक सद्भाव टूटेगा बल्कि पीड़ित व्यक्ति की आत्मा को असंतोष ,कुंठा से भर देगा। प्रभु की दृष्टि में यह मनसा ,वाचा कर्मणा से की गई हिंसा है। इससे हमें बचना चाहिए। भगवान महावीर ने ऐश्वर्य को ठुकरा कर आत्मा का वैभव प्राप्त किया ।राजसी ठाठ बाट, मनोभिराम सुख साधन, सैकड़ों दास दासी ,नौकर चाकर, इष्ट मित्र परिजन पूरजन पलक पावडे बिछाए उनके आदेश की प्रतीक्षा में अनिमेष दृष्टि लिए खड़े रहे ।परंतु भावी तीर्थंकर वर्धमान को वह अपार वैभव ना तो आकर्षित कर सका, ना मोहित कर सका क्योंकि वे आत्मानुशासी थे ।उन्होंने सादगी, सहिष्णुता, करुणा की शक्ति, अहिंसा का आत्म बल, अपरिग्रह का सूत्र दिया।
वीर जिनेश्वर महावीर को नित्य जयवंत बनाएंअज्ञान अंधकार से पथ ज्योतिर्मय पा जाएंघट घट वासी महावीर के पथ को अपनाएंकरुणासागर वीर के सिद्धांतों को जीवन में लाएंकथनी करनी एकसी करुणा पूरित विचार बनाएंहरियाली सा सुंदरशांति में जीने का व्यवहार बनाएंजो निःसर्ग में स्वर्ग सी उज्जवल धूप खिलाएऐसा ही आलोकमय जीवन बनाएं
मानव के दिमाग का स्वार्थ और सत्ता का अहंकार त्यागकर शांति की राह चुनना है। जियो और जीने दो को अपनाना है। मेरी आंतरिक शांति नष्ट हो, ऐसा वैभव मुझे नहीं चाहिए। श्रावक की अर्थनीति भी धर्म की छाया से प्रेरित हो। इच्छाएं समाप्त हो संघर्ष समाप्त। हम सब लक्ष्मीपति बने, लक्ष्मीदास नहीं मितव्यई बने, जीवन का लक्ष्य पेट भरना हो ना की पेटी भरना सुख बिखेरने में है संग्रह में नहीं है ।अमीरों व गरीबों की खाई को पाटना, भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चल कर ही संभव है ,और आज के समय में जब हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं, उस समय भगवान महावीर के सिद्धांत, जैन धर्म के सिद्धांत विश्व धर्म के रूप में हम सबको प्रेरणा दे रहे हैं। जैन धर्म विश्व धर्म है, भगवान महावीर सदैव सबके प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। भगवान महावीर के चरणों में पुनः पुनः वंदन शत-शत वंदन🙏🙏🙏 हृदय के भाव से लाई लेख रूपी चंदन, प्रभु महावीर के चरणों में कोटि कोटी वंदन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें