जीना इसी का नाम है
मेरे ससुर जी जो अब पिताजी से भी बढ़कर है, उनके बारे में कई दिनों से लिखना चाह रही थीl
उनका जीवन सचमुच हम सब के लिए बहुत ही आदर्श है ।अभी उनकी उम्र 84 वर्ष है, लेकिन वह एक स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं ।
मेरे सासूजी का निधन बहुत कम उम्र में हो गया था। अपने चारों बच्चों की परवरिश करना, उनका विवाह करना, उनके घरों को व्यवस्थित करना, पोता, पोती ,नाते , नाती पर प्यार लुटाना बहुत ही अच्छा जीवन रहा उनका ।
हम भी उनके आदर्शों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने अपने जीवन में अपने बच्चों से कभी कुछ भी आशा नहीं रखी। बच्चों को अपना जीवन वह जैसा चाहते हैं, वैसे जीने दिया।
सदैव उनका मार्गदर्शन किया और परिवार के आधार स्तंभ के रूप में सदैव खड़े रहे।
वे एक प्रसिद्ध ज्योतिषी के रूप में भी ख्यात हैं। सदैव सबकी मदद भी करते रहे हैं। अपने आप को स्वस्थ रखते हैं। ऊर्जावान बनाकर रखते हैं, स्वास्थ्य संबंधी नियमों का भी पालन करते हैं। सभी को अपना जीवन अपने हिसाब से जीने देते हैं। इतनी उम्र में भी किसी से कोई आशा नहीं , अपितु सहयोग की भावना रखते हैं।
जीवन बहुत ही अनुभव और अच्छाइयों से बिता रहे हैं।
उनके गुरु की भी उन पर कृपा रही है। मैं उनकी बड़ी बहू हूँ।
सदैव उनके आषीशों की छाया बरसती रही, मार्गदर्शन मिलता रहा, और परिवार को लेकर हम आगे बढ़ते रहे ।सभी पर उनका आशीष है। वरद हस्त है। उनसे हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हम भी हमारी वृद्धावस्था को उनके अनुसार बिताएं, यही भावना रखते हैं ईश्वर उनके जीवन को और स्वस्थ बनाएं। वह अपने मानवीय जीवन को सफल कर सके। यही ईश्वर से प्रार्थना है। उनका नाम श्रीमल जी जैन है। उनकी निश्रा में हमारा परिवार फले फूले, यही प्रार्थना है और हम आने वाली पीढ़ी उनसे सीख सकें यही भाव है।
एक बात और हमको एक माँ से बढ़कर बाई मिली ,जिन्होंने परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखा ।सभी बच्चों को स्नेह, प्यार, दुलार, अपनापन दिया ।सबका ध्यान रखा और अपना जीवन समर्पण कर दिया ।विश्वास ही नहीं होता कि प्रभु इतने अच्छे मानव भी बनाता है। उनकी मैं इतनी कृतज्ञ हूं मुझे लगता है कभी भी मैं बाई का कर्ज़ नहीं उतार पाऊंगी। मेरी सर्विस होने के कारण मेरे बच्चों की देश रेख, प्यार , परवरिश की जवाबदारी बाई ने जिस अपनेपन से निभाई। उस से उऋण होना असंभव है। उनके चरणों में शत शत नमन हैं। वह आई तो हमारे यहां पर कामवाली के रूप में थी, पर अब हमारे घर के सदस्यों से बढ़कर है। दादाजी और बाई से हमें बहुत सारी सीख मिलती है, जीवन जीने की जीवन को बनाने की। उनके चरणों में शत शत वंदन हैं
प्रणाम सहित
बहुत बढ़िया मैसेज है मेडम शाइस्ता खान
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छा है प्रेरणादायक है
जवाब देंहटाएं