दान क्यों और कैसे

कक्षा दसवीं में में बच्चियों को सुधा मूर्ति की लिखी कहानी पढ़ा रही थी ;और उस कहानी में मेरे मन को छू लिया ।

सुधा मूर्ति महान लेखिका 'समाज सेविका और इंफोसिस कंपनी की अध्यक्ष और नारायण मूर्ति की पत्नी है ।

उन्हें उनके महान लेखन के लिए पद्म विभूषण भी प्राप्त हो चुका है।

 यह सच्ची घटना है ।सुधा मूर्ति ने लिखा वे प्रोग्राम में संबोधित करने गई थी , और वहां पर उन्होंने भूकंप पीड़ितों की मदद का आह्वान किया, कई लोगों ने मदद का आश्वासन दिया ।
लोगों ने अपने घर के पुराने कपड़े साड़ी स्वेटर आदि के रूप में उसका संग्रह करके सुधा मूर्ति के कार्यकर्ताओं को दिया ;वह खुश हो रही थी कि- चलो पीड़ितों के लिए दान एकत्र हो गय।। लेकिन जब वे खोले गए तब उनमें फटे कपड़े ;मैली कुचैली साड़ी; अनुपयोगी खिलौने चादरे देखी इन चीजों को देखकर उनका गर्व आघात में बदल गया ।
लेखिका ने तब लिखा कि उनका बचपन एक छोटे से गांव में बीता।  उनका परिवार मध्यम वर्गीय संपन्न परिवार था। गांव में सभी मिलजुल कर रहते थे। एक बार गांव में अकाल जैसी स्थिति हो गई, तब वे बताती हैं कि मेरे घर में मेरे दादा जी दादी जी भी थे ।घर पर लाल चावल का डिब्बा भी था, और सफेद चावल का डिब्बा भी था।
 लाल चावल हलके किस्म के चावल थे, और सफेद चावल अच्छी किस्म के चावल थे ।

दादी हम सबके लिए घर पर अधिकतर लाल चावल बनाती और घर पर जो भी मांगने के लिए आते उन्हें सफेद चावल देती और हमेशा उनसे प्यार से बात करती,  कभी भी किसी को निराश नहीं करती ।

सुधा मूर्ति ने तब उनसे पूछा की दादी आप हमें तो लाल चावल खिलाती हैं, और जो घर पर आते हैं उन्हें सफेद चावल देती है ऐसा क्यों ? 

दादी ने उसे समझाया कि हमें भगवान को ढूंढना है तो मंदिर ,मस्जिद, गिरिजाघर मैं नहीं ,लोगों में ढूंढना चाहिए/ यदि हम वास्तविक रूप में किसी की सेवा करना चाहते हैं तो हमारे पास जो भी है वह देकर सेवा करनी चाहिए ,और दान भी दे रहे हैं तो अच्छी चीजों का दान दें 
,"मीठे बोल के साथ दान दो"" खुशी से दान दो"
" ईमानदारी से दान दो
 "और जरूरतमंदों को ही दान दो"
 इस तरह से दादी ने बहुत ही प्यार और सरलता से दान की महिमा अपनी पोती को समझाई।
 लेखिका ने इस बात को समझा और अपना सारा जीवन; अपनी सारी कमाई ,गरीबों की सेवा में, शिक्षा में ,स्वास्थ्य में ,खर्च करती आ रही हैं ।इस बात को मेरे मन को छू लिया और यह  लगा कि जब भी हम  दान दे अच्छी वस्तुओं का दान दें, और अपने जीवन को सार्थक करें।
Sudha jain 23 trimurti nagar dhar🌹🌹🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ