विज्ञान वरदान नहीं अभिशाप है

बचपन से ही विज्ञान वरदान है, घंटों का काम मिनटों में कर देता है, व्यक्ति नाश्ता मुंबई में ,लंच दिल्ली में ,व डिनर बेंगलुरु में करता है ,ऐसी बातें पढ़ पढ़ कर हमें विज्ञान पर नाज होता  था,। विज्ञान के अभिशाप के लिए हम पढ़ते थे, जो चाकू सब्जी काटने के लिए बना है, उससे अगर हम किसी की हत्या कर दें, तो यह दोष विज्ञान का नहीं मानव का है।

 आज विपत्ति के समय मेरा प्रश्न विज्ञान से है, जिसने सृजन के स्थान पर  संहार करना शुरू किया है। मानवता तार-तार हो गई , हृदय रो रहा है, दिल  कांप रहा है । निश्चित ही यह वायरस कृत्रिम है और मात्र अपने आप को शक्तिशाली सिद्ध करना, दहशतका वातावरण बनाना, सभी देशों की अर्थव्यवस्था को पीछे करना, इसका उद्देश्य है, पर आने वाला समय विज्ञान से, मानवता से जवाब मांगेगा,

 जवाब मांगेंगे छोटे बच्चे जिनका सुनहरा बचपन डर के साए में कर दिया है, जिस समय बच्चे खेलते, स्कूल जाते, नई बातें सीखते प्लेग्राउंड जाकर खुशी मनाते उनके बचपन को घरों में कैद कर दिया ,उनका मासूम बचपन जवाब मांग रहा है

 *जवाब मांगेंगे मजदूर
 जो देश की नींव के पत्थर हैं कैसे सैकड़ों, हजारों किलोमीटर पैदल घर की ओर आ रहे हैं। गर्भवती महिलाएं, बच्चे, मजदूरों के पैरों के छाले, उनकी आंखों की पीड़ा उनकी भूख, विज्ञान से, मानवता से जवाब मांग रही है।

 जवाब मांगेंगे वे मध्यमवर्गीय लोग
 जिनकी कमाई से उनका घर चल रहा था ,आज भी उदास बैठे हैं। दुकानों के किराए लग रहे हैं। सीजन खत्म हो गया है। मन में अवसाद आ गया है। उनके दिलों की पीड़ा भी मानवता से हिसाब मांग रही है।

 हिसाब मांग रही है देश की अर्थव्यवस्था, देश का बचपन ,देश का यौवन ,देश का वृद्ध, देश का गरीब, देश का डॉक्टर, देश की   नर्सेज, देश के सफाई कर्मी, देश के जवान, देश के सैनिक, देश की मां, जिन्होंने अपना बेटा  खोया है देश की पत्नी, देश की बहन,जिसका रिटर्न मिलना मुश्किल है।

 देश की गृहिणी, देश की दुल्हन, _,मां की बेटी, जो अंतिम_ समय में अपनी मां के दर्शन नहीं कर पाई। और भी कई  ऐसे हैं जिनके मन की पीड़ा को विज्ञान कहां समझेगा, जब विज्ञान ने नागासाकी व हिरोशिमा पर बम गिराए थे, तब भी मानवता रोई थी और अभी भी मानवता रो रही है। प्रकृति तो सुंदर है, ना सूरज ने रोशनी देना कम किया है, ना पेड़ों की हरियाली कम हुई है, मंद पवन सब को हवा दे रही है, धरती माता ने अन्न उगाना नहीं छोड़ा है, फूलों ने खिलना नहीं छोड़ा है, सिर्फ  छोड़ा है तो मानव ने, विज्ञान ने, मानवता का साथ, आने वाली सदियां, इस अपराध के लिए ना तो विज्ञान को माफ कर पाएगी ना मानवता को।

 अरे विज्ञान --क्यों बना दिया तुझे मानव ने अभिशाप है
 अरे विज्ञान-- क्यों खोने  दी गई मानवता है,
 अरे विज्ञान--- क्यों उड़ाने दी सबकी नींद है ,
अरे विज्ञान --क्यों छीनने दिया, सब का बचपन है,
 अरे विज्ञान --क्यों बना दिया तुझे वरदान नहीं, अभिशाप है।

" तुमने जितनी सांसे, तोड़ी, मोडी है ,
 तुमने जितनी सांसे खींची छोड़ी है ,
उनका हिसाब दो और करो रखवाली, क्योंकि कल आने वाला है सांसो का  माली,"

 श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर धार

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ