मेरे भाई भाभी

जब हम देखते हैं क्या सुनते हैं कि आजकल की पीढ़ी माता पिता की सेवा नहीं कर रही है। तो बहुत ही दुख होता है ,लेकिन ऐसे समय में भी कई उदाहरण ऐसे हैं, जिससे लगता है कि बच्चे माता पिता की सेवा करते हैं ।अभी कुछ दिनों पहले ही मेरे पिताजी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, और शरीर बहुत कमजोर हो गया है ।लेकिन मेरे भाई भाभी पिताजी की तन मन से सेवा कर रहे हैं. और पिताजी हर बार कहते हैं की तुम्हारा भाई मेरी बहुत सेवा करता है।

 पिछले वर्ष मेरी मम्मी को भी फैक्चर हुआ था, उस वक्त भी भाई भाभी ने खूब सेवा की और मम्मी को चलने लायक बना दिया, आज के समय में मेरे छोटे भाई की सेवा देखती हूं तो मन में बड़ा ही अच्छा लगता है , आंखों में आंसू आ जाते हैं ,माता पिता के संस्कार भी उत्तम है और हम भाई बहनों के बीच में प्रेम भी बहुत है ।उसके मन की सरलता प्रेम ,स्नेह, और कार्य के प्रति समर्पण बहुत ही तारीफ के योग्य है

 ईश्वर ऐसे बेटे-बहू सबको दे और ऐसे भाई भाभी भी सबको मिले। मुझे याद है, मेरे पति की तबीयत खराब होने पर भी मेरे भाई ने हॉस्पिटल में बहुत सेवा की और उसकी सेवा में मालिश नहलाना, भोजन करवाना ,सब आता है। ईश्वर को धन्यवाद देती हूं की इतने अच्छे भाई भाभी मेरे हैं और हम सबके लिए प्रेरणा के स्त्रोत भी हैं, हम सब भी मन ही मन संकल्प करें कि अपने माता पिता, सास, ससुर ,,भाई ,बहनों की सेवा से कभी पीछे नहीं हटेंगे और उसके बाद समाज की सेवा भी जितनी बन सके, करेंगे क्योंकि सेवा में ही धर्म का मर्म छुपा हुआ है। और मां बाप के आशीर्वाद ने सारी दुनिया का सार है ।अभी भी बाई का अंतिम संस्कार विधिवत, अपनेपन से भाई भतीजो ने कर दिया, लॉक डालने से हम बहने तो जा ही नहीं पाई। बाबूजीकी सेवा  भी कर  रहा है ।फर्ज से  कर्ज़ अपना चुका रहा है। ज्यादा क्या कहूं मैं मेरे भाई तुम जीत गए।🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ