भाई का जन्मदिन

हम पर आती है कोई मुसीबत मेरा भाई संभाल लेता है 
पीछे हटने का नाम नहीं लेता है
 खुश रहे हम और परिवार हमारा यही सोचकर सारे काम करता है
 मां ममता देती है ,पिता अनुशासन सिखाते हैं ,बहने खुश कैसे रहे भाई, हमें बताते हैं ।
राम को मिले लक्ष्मण, बलराम को मिले कन्हाई ,ऐसे ही इस जन्म में मुझे मिला है छोटा भाई,
 कैसे बयान करूं मैंने अच्छी किस्मत है पाई 
भगवान जैसे मां-बाप मेरे और फरिश्ते जैसा मेरा भाई
 प्रिय भाई को जन्मदिन की अनेक अनेक शुभकामनाएं सदैव स्वस्थ रहो प्रसन्न रहो आगे बढ़ते रहो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ