मेरे ह्रदय की धड़कन-- मेरी गुड़िया -सृष्टि

🌹❤ मेरे हृदय की धड़कन है मेरी प्यारी गुड़िया 🌹❤ सृष्टि


मंगलमय मृदु गान है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 आंगन की मिट्टियां,परदेस की चिट्टियां  है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 नूपुर, पायल, चूड़ियों की खनक है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 सूरज की रोशनी, चंद्रमा की बहार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 मेरे सुख-दुख की हमजोली है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 मेरे जीवन की प्राण है, मेरी प्यारी गुड़िया 💃

 उजली भोर  चहक, चिड़ियों की है, मेरी प्यारी गुड़िया 💃

प्यारी , चंचल है पर शक्ति की खान है, मेरी प्यारी गुड़िया💃


 पर्वत, अंचल, नदी निर्झरणी सी,  मेरी प्यारी गुड़िया 💃

धर्म ,आस्था, मंदिर ,मुहूर्त, भजन है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 परमात्मा की अपार शक्ति ,प्रभु की असीम भक्ति है ,मेरी गुड़िया💃 

गम के अंधेरे में मुस्कान है, मेरी गुड़िया 💃

दूर रहकर भी सदा पास है, मेरी गुड़िया💃

 मेरे दिल का प्यारा सा अरमान है, मेरी गुड़िया💃

 अपनी बात पर अडने  वाली स्वाभिमानी है, मेरी गुड़िया💃

 असीमित सामर्थ्य , अविरल उड़ान है, मेरी गुड़िया💃

 अपने सिद्धांतों पर चलने वाली है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 मेरी संवेदनाओं, भावनाओं का उपहार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 मेरा गुरूर ,मेरा अभिमान, मेरा अंश है, प्यारी गुड़िया💃

 अपने पापा की रानी और उनकी आंखों का पानी है, मेरी प्यारी गुड़िया 💃

अपने दादा दादी का दुलार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 भैया भाभी का प्यारा सा दिल है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 अपने मनमीत का श्रृंगार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 ससुराल में सब के गले का हार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 प्यारे से मिवान की पूरी दुनिया है, मेरी प्यारी गुड़िया💃

 सुधा दिलीप जैन धार🌹🌹

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ