मेरे ह्रदय की धड़कन-- मेरी गुड़िया -सृष्टि
🌹❤ मेरे हृदय की धड़कन है मेरी प्यारी गुड़िया 🌹❤ सृष्टि
मंगलमय मृदु गान है, मेरी प्यारी गुड़िया💃आंगन की मिट्टियां,परदेस की चिट्टियां है, मेरी प्यारी गुड़िया💃नूपुर, पायल, चूड़ियों की खनक है, मेरी प्यारी गुड़िया💃सूरज की रोशनी, चंद्रमा की बहार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃मेरे सुख-दुख की हमजोली है, मेरी प्यारी गुड़िया💃मेरे जीवन की प्राण है, मेरी प्यारी गुड़िया 💃उजली भोर चहक, चिड़ियों की है, मेरी प्यारी गुड़िया 💃प्यारी , चंचल है पर शक्ति की खान है, मेरी प्यारी गुड़िया💃पर्वत, अंचल, नदी निर्झरणी सी, मेरी प्यारी गुड़िया 💃धर्म ,आस्था, मंदिर ,मुहूर्त, भजन है, मेरी प्यारी गुड़िया💃परमात्मा की अपार शक्ति ,प्रभु की असीम भक्ति है ,मेरी गुड़िया💃गम के अंधेरे में मुस्कान है, मेरी गुड़िया 💃दूर रहकर भी सदा पास है, मेरी गुड़िया💃मेरे दिल का प्यारा सा अरमान है, मेरी गुड़िया💃अपनी बात पर अडने वाली स्वाभिमानी है, मेरी गुड़िया💃असीमित सामर्थ्य , अविरल उड़ान है, मेरी गुड़िया💃अपने सिद्धांतों पर चलने वाली है, मेरी प्यारी गुड़िया💃मेरी संवेदनाओं, भावनाओं का उपहार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃मेरा गुरूर ,मेरा अभिमान, मेरा अंश है, प्यारी गुड़िया💃अपने पापा की रानी और उनकी आंखों का पानी है, मेरी प्यारी गुड़िया 💃अपने दादा दादी का दुलार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃भैया भाभी का प्यारा सा दिल है, मेरी प्यारी गुड़िया💃अपने मनमीत का श्रृंगार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃ससुराल में सब के गले का हार है, मेरी प्यारी गुड़िया💃प्यारे से मिवान की पूरी दुनिया है, मेरी प्यारी गुड़िया💃
Thanku so much mummy...Jese aap vesi me..Aap to mere dil ho ...😊☺️👌
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंThanks give me comment
जवाब देंहटाएंNice👍👌
जवाब देंहटाएंVery good
जवाब देंहटाएं